Amet News : देवेन्द्र कुमार मेहता वस्त्र व्यापारी संघ आमेट के अध्यक्ष बने

विज्ञापन

आमेट. नगर के चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थल वेवर महादेव मंदिर परिसर मे वस्त्र व्यापारी संघ आमेट का 51 वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें देवेन्द्र कुमार मेहता को अध्यक्ष व अशोक कुमार पितलिया को मंत्री बनाया गया।

इस अवसर पर संघ के  मंत्री दिलीप कुमार सिरोया ने वर्षभर का प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार चपलोत ने गत वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संघ अध्यक्ष मनोहर लाल पीतलिया ने स्वागत एवं आभार के साथ अपनी पूर्व की कार्यकारिणी भंग कर आगामी दो वर्ष 25 -26 एवं  26 - 27 के लिए नये चुनाव करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर चुनाव अधिकारी  मुन्ना लाल टेलर  के निर्देशन में आगामी वर्ष के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मेहता, मंत्री अशोक कुमार पीतलिया  एवं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार चपलोत को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर लक्ष्मी बाजार के पूर्व व्यापारी मदन लाल पीछोल्या, सुखलाल कोठारी, भैरुलाल हिरण, तेज प्रकाश कोठारी, लक्ष्मी लाल पामेचा, गेहरीलाल पीतलिया, बसंती लाल भंडारी, रमेश गेलडा को संघ की और से सम्मानित किया गया। आमेट  के सभी व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संघ से सदस्य सुरेन्द्र बम्ब, हस्तीमल पामेचा,ललित शर्मा, सोहनलाल बागवान, लालसिंह, प्रेमसिंह, कन्हैया लाल सुथार, फतह लाल टेलर, देवेन्द्र खमेसरा, छीतर पीतलिया, किसन गुजर, श्रवण कुमावत आदि  व्यापारी उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook