श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया में तुलादान : खुशी कुमावत ने जन्मदिन मनाया
आगरिया. श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला आगरिया में तुलादान, गौमाता को गुड, दलिया हरा बाजरा खिलाकर मनाया. अपनी बेटी का 16 वां जन्मदिन 4 मई 2025 रविवार को परम् पूज्य संत श्री सीता राम दास महाराज के पावन सानिध्य में संचालित श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला में, परम् गौभक्त भामाशाह ढेलाना मुंबई निवासी शिव लाल कुमावत अपने मित्रो परिवार सहित नंदी गौशाला आगरिया पधारे.
तुलादान से जीवन में सुख समृद्धि वैभव आता हैं : गौभक्त शिव लाल कुमावत
नंदी गौशाला में चल रहे, गौसेवा कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही अपनी पुत्री खुशी कुमावत का 16 वां जन्मदिन मनाया. जहां आज चारों ओर पश्चिमी संस्कृति का बोलबाला है, लोग होटल में जाकर अपना जन्मदिन मनाते है, ओर अपव्यय करते हैं. वहीं इन्होंने गौशाला में अपना जन्मदिन मनाकर एक मिसाल कायम करते हुए लोगों के लिए प्रेरणास्पद मिसाल कायम की.

सर्वप्रथम अपनी पुत्री का अपने वजन के बराबर गुड से तुलादान कराया, फिर गौमाता ओर नंदी भगवान के यार्ड में जाकर गौमाता को गुड दलिया, हरा बाजरा जिमाया. आप ने श्री पंच मुखी हनुमान नंदी गौशाला में गौमाता के लिए पूर्व में एक लाख पचास हजार रुपए लागत की कूटी की मशीन भेंट स्वरूप दी. आप समय-समय पर मुंबई में अपने सामर्थ्य अनुसार स्वयं ओर अपने मित्रो के माध्यम से सहयोग करवाते रहते है, ओर आगामी दिनों में अपने मित्रो रिश्तेदारों सनेहीजनो को भी अपना जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाठ मनाने की चर्चा की.
गौ पुत्री खुशी कुमावत ने अपने पिता शिवलाल कुमावत जी से कहा इस बार मेरा जन्मदिन केक काटकर नहीं, गौशाला में जाकर मनाऊंगी. मुंबई जैसे महानगर में रहकर भी अपने संस्कार नहीं भूली और गौमाता ओर नंदी भगवान के पावन सानिध्य में अपना जन्मदिन मनाया और सभी अपना जन्मदिन गौशाला में मनाएं. ऐसा उनका संकल्प हैं. साथ ही खुशी कुमावत और उनके परिवारजनो ने संकल्प लिया. सोशल मीडिया ओर मोबाइल के जरिए गौसेवा को बढ़ावा देंगे और ऑनलाइन जितना सहयोग होगा.
मुंबई से करवाएंगे. गौ पुत्र शिव लाल ने कहा आगामी दिनों गौमाता के लिए कुछ बड़ा करेंगे. जिससे आमेट, क्षेत्र के नंदी, गौमाता, निराश्रित न रहे. जिससे उनकी अच्छी तरह से उनकी देखभाल ओर सेवा हो सके, शिव लाल कुमावत व उनके परिवार का संचालन कमेटी ने उपहार स्वरूप गौमाता का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया. खुशी कुमावत, शिवलाल कुमावत, पुष्कर राज पारीक, किशन लाल गेलडा सहित गौशाला के ग्वाल बाल उपस्थित रहे.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार