📅 Monday, 26 October 2026 | 11:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,208.21 ▲ +84.38 (+0.12%) • निफ्टी 50: 22,589.80 ▼ -10.20 (-0.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

जोधपुर में जिला कमेटी राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का शैक्षिक अधिवेशन होगा

📅 02 December 2019, 02:08 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal... ✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जोधपुर में जिला कमेटी राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का शैक्षिक अधिवेशन होगा
जोधपुर में जिला कमेटी राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का शैक्षिक अधिवेशन होगा

आमेट । राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ का दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन 7 व 8 दिसंबर 2019 को जोधपुर में होगा। संघ के जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह चुंडावत ने पालीवाल वाणी को बताया कि शैक्षिक अधिवेशन का शुभारंभ 7 को रा.उ.मा.वि जोधपुर में दोपहर 12.15 बजे अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के मुख्य अतिथि एवं गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री राज्य सरकार की अध्यक्षता में होगा। जिला मंत्री दिनेश चंद्र खटीक कोषाध्यक्ष, मनोज शर्मा ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि शैक्षिक सम्मेलन में एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू करने, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त करने, विद्यालय में छात्र अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति करने, आर.टी.आई योजना पर विचार मंथन, पंचायत सहायकों की नियुक्ति करने इत्यादि समस्याओं पर विचार मंथन कर प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चुंडावत, सभाअध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला मंत्री दिनेश चंद्र खटीक, राम चरण सिंह चुंडावत, पुष्कर दास बैरागी राजाराम यादव ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं पी.डी मद के शिक्षकों के वेतन भुगतान के अधिकार भी पी.ई.ई.ओ देने की मांग की जाएगी। सम्मेलन में जिले से अधिकाधिक शिक्षक को भाग लेने हेतु कहा गया है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee-Kishan Paliwal... ✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें