आमेट
संत आशाराम आश्रम पर 28 सितंबर को सर्वपित्री दशं अमावस्या पर होगा सामूहिक श्राद्ध
M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
आमेट। सर्वपित्री दशं अमावस्या पर नगर के चंद्रभागा नदी तट स्थित संत आशाराम आश्रम पर 28 सितंबर, शनिवार को सुबह 9 बजे सामूहिक श्राद्ध का आयोजन होगा। आयोजक ने पालीवाल वाणी को बताया गया कि इस आयोजन में भाग लेने वालों को पूजन सामग्री आदि सभी आश्रम से ही उपलब्ध करवाई जायेगी।
● श्राद्ध क्यों करें...
जो श्रद्धा से दिया जाये उसे श्राद्ध कहते हैं। श्रद्धा मंत्र के मेल से जो विधि होती है उसे श्राद्ध कहते हैं। जीवात्मा का अगला जीवन पिछले संस्कारों से बनता है। अतः श्राद्ध करके यह भावना की जाती है कि उसका अगला जीवन अच्छा हो। जिन पितरों के प्रति हम कृतज्ञतापूर्वक श्राद्ध करते हैं वे हमारी सहायता करते हैं। आश्विन मास वर्ष के सभी 12 मासों में खास माना जाता है। लेकिन इस मास की अमावस्या तिथि तो और भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पितृ पक्ष में इस अमावस्या का होना। अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार इस साल पितृपक्ष अमावस्या 28 सितंबर को शनिवार के दिन है। सर्वपितृ अमावस्या के दिन ही शनि अमावस्या का महासंयोग बन रहा है जो कि बहुत ही सौभाग्यशाली है। आइये जानते हैं इस मोक्षदायिनी सर्वपितृ शनि अमावस्या के बारे में।
● पितृ अमावस्या को श्राद्ध करने की विधि
सर्वपितृ अमावस्या को प्रात: स्नानादि के पश्चात गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिये। इसके पश्चात घर में श्राद्ध के लिये बनाये गये भोजन से पंचबलि अर्थात गाय, कुत्ते, कौए, देव एवं चीटिंयों के लिये भोजन का अंश निकालकर उन्हें देना चाहिये। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक पितरों से मंगल की कामना करनी चाहिये। ब्राह्मण या किसी गरीब जरूरतमंद को भोजन करवाना चाहिये व सामर्थ्य अनुसार दान दक्षिणा भी देनी चाहिये। संध्या के समय अपनी क्षमता अनुसार दो, पांच अथवा सोलह दीप भी प्रज्जवलित करने चाहियें।
● सर्वपितृ अमावस्या तिथि व श्राद्ध कर्म मुहूर्त
सर्वपितृ अमावस्या तिथि – 28 सितंबर 2019, शनिवार
कुतुप मुहूर्त – 11:48 से 12:35
रौहिण मुहूर्त – 12:35 से 13:23
अपराह्न काल – 13:23 से 15:45
अमावस्या तिथि आरंभ – 03:46 बजे (28 सितंबर 2019)
अमावस्या तिथि समाप्त – 23:56 बजे (28 सितंबर 2019)
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...