📅 Monday, 26 October 2026 | 11:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,131.49 ▲ +7.66 (+0.01%) • निफ्टी 50: 22,592.55 ▼ -7.45 (-0.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

जमाई ने ही पत्नि का खोया प्यार पाने की लालसा में सास हत्या की

📅 06 December 2022, 12:49 PM • ✍️ Mubarik ajnabi • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जमाई ने ही पत्नि का खोया प्यार पाने की लालसा में सास हत्या की
जमाई ने ही पत्नि का खोया प्यार पाने की लालसा में सास हत्या की

आमेट : (Mubarik ajnabi) आमेट थाना पुलिस ने 30 नवम्बर 2022 बुधवार प्रातः 4:00 नगर के नाइयो का पावटीया में अपनी बेटी व दोहिती के साथ रहने वाली एक वृद्धा श्रीमती चांदीबाई पत्नी खेमाराम धोबी उम्र 70 वर्ष की किसी अज्ञात हमलावर द्वारा गर्दन को तोड़ते हुए धारदार हथियार से उसकी हत्या करने वाले हत्यारे को 72 घंटे के भीतर पकड़कर हत्या के राज का पर्दाफाश किया है !थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेश पर कुंभलगढ़ डीवाईएसपी नरेश शर्मा के दिशा निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया.

जिसमें थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह, एसआई जय सिंह, निसार अहमद, हेड कांस्टेबल रोशन लाल, भंवर लाल, अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल गणपत सिंह, बलबीर, हरिशंकर, हंसराज, मुकेश कुमार आदि के द्वारा अपने अपने स्तर पर टीम वर्क के साथ पूछताछ करते हुए अनेक स्थानों पर दबिश दी गई। साक्षय जुटाकर हत्यारे को पकड़ने का प्रयास शुरू किया जाकर किये गये जाकर मृतका श्रीमती चांदी बाई की छोटी पुत्री श्रीमती रेखा के पति पिन्टु कनोजा पिता श्री सुरेश भाई जाति धोबी निवासी इन्दिरा नगर 2 पुलिस थाना असलाली, अहमदाबाद गुजरात को घटना की रात्री को मृतका के घर पास घूमते हुए देखे जाने की सूचना व हत्या के बाद से ही पिंटु के आचरण एवं संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर मुखबिरी की गई। जिस पर सूत्रों की मिली जानकारी पर पुलिस के द्वारा गठित टीम ने गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार सुबह पिन्टु कनोजा को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वयं की वृद्ध सास चांदी बाई की हत्या करना स्वीकार किया।

हत्या का कारण पत्नी को पीहर में ही रखना

आरोपी ने बताया की मृतका की छोटी पुत्री श्रीमती रेखा से करीब  3 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।मगर पत्नि श्रीमती रेखा उसके साथ मे पारिवारिक जीवन नहीं व्यतीत कर रही थी एव पत्नि को मृतका श्रीमती चांदी बाई अपने साथ पीहर में रखती थी।इसी कारण आरोपी पिन्टु कनोजा अपनी सास श्रीमती चांदी बाई से नाखुश था।अपनी पत्नि को पाने की चाहत में 29 नवम्बर 22 मंगलवार को गुजरात से आकर रात्री के समय मृतका के घर में दरवाजे के उपर बने रोशनदान से मकान के अन्दर घुस कर मृतका श्रीमती चांदी बाई की गर्दन मरोड चाकू से ताबडतोड़ वार कर हत्या कर दी।वापस चुपचाप निकल गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें