📅 Friday, 30 October 2026 | 11:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आमेट का प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता में पंजीकरण

📅 07 July 2020, 11:33 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आमेट का प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता में पंजीकरण
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आमेट का प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता में पंजीकरण

आमेट । स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल आमेट के प्रधानाचार्य श्री चंद्रभानु सिंह चुण्डावत ने पालीवाल वाणी को बताया कि विधालय को स्काउट गाइड की प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता वर्ष 2020-21 के लिए पंजीकृत किया गया है। प्रतियोगिता में स्काउटर शेर सिंह सैनी सहित 32 स्काउटस का ट्रिप भाग लेगी। जो कि संस्थागत भलाई कार्य एवं नशा उन्मूलन विषयों पर वर्ष भर कार्य करेगें। जिसके अन्तर्गत कमजोर एवं गरीब बच्चों को घर पर पढाना, किताबें एवं गणवेश भामाशाहो द्वारा वितरण करवाना, विकलांग विधार्थियो को स्काउटिंग से जोड़ना, स्काउटर द्वारा द्वितीय /तृतीय सोपान दक्षता बैज प्रशिक्षण, नशा उन्मूलन हेतु सालभर निबंध लेखन, पोस्टर बनाना एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाना, वार्ता, संगोष्ठी, शपथ-पत्र, पम्पलेट वितरण जन चेतना रैली एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत नगर/बस्ती का सर्वेक्षण तथा प्रचार प्रसार कर संबंधित कार्यो की लॉग बुक तैयार कर राज्य मुख्यालय पर भिजवाना है। इसके लिए स्थानीय संघ सचिव ने विधालय परिवार को बधाई दी है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें