📅 Monday, 26 October 2026 | 11:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,208.21 ▲ +84.38 (+0.12%) • निफ्टी 50: 22,589.80 ▼ -10.20 (-0.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹201,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट पंचायत समिति सभागार में स्वच्छताग्रहियो की बैठक आयोजित

📅 05 May 2019, 08:11 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट पंचायत समिति सभागार में स्वच्छताग्रहियो की बैठक आयोजित
आमेट पंचायत समिति सभागार में स्वच्छताग्रहियो की बैठक आयोजित

आमेट। पंचायत समिति आमेट के महाराणा प्रताप सभागार में विकास अधिकारी श्री राकेश पुरोहित द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत आमेट ब्लॉक के सभी स्वच्छताग्रहियो की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री राकेश पुरोहित ने मौजूद सभी स्वच्छताग्रहियो को निर्देश प्रदान किए की राज्य सरकार ने जो नवीन दिशा निर्देश जारी किए हैं। उसके अनुसार शौचालय में एक गड्ढे के स्थान पर दो गड्ढे बनवाने हैं। तथा आमेट ब्लॉक के सभी राजस्व गावों से 5-5 लाभार्थी का चयन किया जाना है। पूर्व में जितने भी राजस्व ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय का निर्माण किया गया है। उन सभी की सर्वे भी की जानी है। लाभार्थी का चयन करते समय यह सुनिश्चित किया जावे कि पूर्व में निर्मित शौचालय का लाभार्थी द्वारा पूर्णतया उपयोग हो रहा हो तथा जिसके पास दूसरा गड्ढा बनाने हेतु पर्याप्त जगह हो। विकास अधिकारी श्री राकेश पुरोहित ने सभी स्वच्छता ग्रहियों को निर्देश दिए की राज्य सरकार द्वारा एक निर्धारित रजिस्टर सर्वे रजिस्टर दिया गया है। जिसमें ग्राम वार सभी लाभार्थियों की सूचना को अद्यतन किया जाना है। जो हर हाल में तीन दिवस में पूर्ण कर कार्यालय को प्रस्तुत करें। बैठक में आमेट ब्लॉक के स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार जोशी, पंचायत प्रसार अधिकारी उगराज सिंह, समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सहायक तथा स्वच्छताग्रहियो मौजूद थे।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें