📅 Monday, 05 October 2026 | 06:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,900 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

श्री जय सिंह श्याम जी के छप्पन भोग महोत्सव का हुआ आयोजन

📅 06 June 2024, 01:05 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री जय सिंह श्याम जी के छप्पन भोग महोत्सव का हुआ आयोजन
श्री जय सिंह श्याम जी के छप्पन भोग महोत्सव का हुआ आयोजन

आमेट. राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुंवर के ऐतिहासिक जीत होने पर विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने नगर के आराध्य देव भगवान श्री जय सिंह श्याम जी के छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया! 

 भाजपा मीडिया संयोजक किशन पालीवाल ने बताया कि सब्जी मंडी स्थित आनंद मार्केट से नगर  व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता अपने हाथों में छप्पन भोग की थाल सजाए हुए गाजेबाजे के साथ रवाना हुए। जो होली थान, बड़ी पोल,रामदेव मंदिर होते हुए राम चौक स्थित भगवान श्री जय सिंह श्याम मंदिर पहुंचे।

जहां पर भगवान श्री जयसिंह श्याम जी के छप्पन भोग का प्रसाद धराया और महा आरती की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें