📅 Monday, 28 September 2026 | 11:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,896.32 ▼ -999.42 (-1.35%) • निफ्टी 50: 22,834.85 ▼ -305.65 (-1.32%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,200 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
आमेट

आमेट परिक्रमा : श्री माधव सिंह पँवार बने मीडिया प्रभारी

📅 06 January 2021, 01:21 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट परिक्रमा : श्री माधव सिंह पँवार बने मीडिया प्रभारी
आमेट परिक्रमा : श्री माधव सिंह पँवार बने मीडिया प्रभारी

आमेट । मानव अधिकार युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय शर्मा ने आमेट निवासी श्री माधव सिंह पँवार को उदयपुर संभाग के मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय शर्मा ने आशा व्यक्त की है कि पँवार की नियुक्ति संगठन के प्रति सच्ची ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा एक मानव अधिकार संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने में भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। इसलिए उनका चयन उदयपुर संभाग के मीडिया प्रभारी के लिए किया जाता है। श्री माधव सिंह वर्तमान में विधायक प्रवक्ता कुम्भलगढ़, भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी, केशरिया हिंदूवाहिनी गौरक्षा प्रकोष्ठ राजसमंद जिला मीडिया प्रभारी एवं फ़ोटो जर्नलिस्ट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। श्री माधव सिंह पँवार का कार्यक्षेत्र राजसमंद सहित कई शहरों में फैला हुआ है, आपके व्यवहार कुशलता और ईमानदारी को देखते हुए कई सामाजिक संगठनों में अपनी गहरी पैठ बना रखी है। आपकी नियुक्ती पर सर्वश्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुलिस संरक्षण गोपाल शर्मा सोनेरिया, प्रदेश अध्यक्ष पूरणमल शर्मा, राजसमंद जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा व पुलिस संरक्षण राजसमंद अध्यक्ष रमण कंसारा, राजसमंद मीडिया प्रभारी मुबारिक अजनबी, किशन पालीवाल व प्रशासनिक उपाध्यक्ष शिवलाल कुमावत सहित पालीवाल वाणी समूह सहित कई पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें