Amet news : ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में मनाया गया महिला दिवस
आमेट : नगर के ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष आशा देवी,प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, मुख्य अतिथि संगीता शर्मा ने मां सरस्वती का माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया! प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना इस दिन को मनाने का मकसद है। महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैली असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है।
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से महिला दिवस मनाया जाता है। राजनीति से लेकर साइंस कला, संस्कृति और भी कई दूसरे क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने विद्यालय की महिला अध्यापिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के कारण सम्मानित किया।
● M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार
आमेट नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड : कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत : सुरेन्द्र सिंह राठौड़