📅 Thursday, 08 October 2026 | 07:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,380 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : भादला व गोविन्दपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

📅 29 April 2025, 12:55 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : भादला व गोविन्दपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Amet News : भादला व गोविन्दपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

आमेट. समस्त ग्रामवासी प्रस्तावित नवसृजित ग्राम पंचायत भीलमगरा (ग्राम भादला गोविंदपुरा) ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी आमेट गोविंद सिंह रत्नू को एक ज्ञापन देकर  ग्राम पंचायत भीलमगरा को बनाने से आपत्ति एवं भादला बनाने हेतु सुझाव पत्र दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि आपके पत्र क्रमांक प-14 () पुनर्गठन/भू.अ./ 2025/3122 दिनांक 07.04.2025 आम सूचना (राजस्थान एवं पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 101 के तहत) प्रासंगिक आम सूचना के संबंध में नवसृजीत ग्राम पंचायत भीलमगरा बनाने पर हमारी आपत्ति एवं आदला बनाने हेतु हमारा सुझाव निम्नलिखित बिंदुओं पर आधारित है।

 राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के पत्र क्रमांक एफ.15(36) पुनर्गठन/विधि/ पंरा/2024/03 जयपुर दिनांक 10.01.2025 के बिंदु संख्या 9 नवसृजित ग्राम पंचायत का मुख्यालय उस गांव में यथा संभव रखा जाए जिस ग्राम तक आवागमन के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों, ग्राम पंचायत के अन्य सभी ग्रामों से संपर्क आसानी से हो, ग्राम में सरकारी कार्यालय यथा विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, पटवार भवन, किसान सेवा केंद्र व अन्य सरकारी कार्यालय हो अथवा उनके लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो) के मापदंड भादला के लिए परिपूर्ण है जो भीलमगरा के लिए नहीं है।

भादला नवसृजित ग्राम पंचायत के सभी गांव के बीच व गोलाई में स्थित है जबकि भीलमगरा एक किनार पर स्थित है। भादला में वर्षों पूर्व से सीनियर उच्च माध्यमिक वि‌द्यालय बना हुआ है जबकि भीलमगरा में सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय बाद में बना है। भादला में पोलिंग बुथ भी भीलमगरा से पुराना है।

भौगोलिक क्षेत्र में भी भादला (761.34 हेक्टर), भीलमगरा (437.1 हेक्टर) से बड़ा है। यदि ग्राम आदला को ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता है तो ग्राम भादला व गोविंदपुरा को पूर्व की भांति विधिवत्त जिलोला में ही रखा जावे।

बताया गया कि हम ग्राम वासियों की आपत्ति व सुझाव अक्षरस स्वीकार करते हुए नव सृजित ग्राम पंचायत का मुख्यालय भादला बनाया जावे हमारे द्वारा प्रस्तुत आपत्ती व सुझाव पर असहमति की स्थिति में अथवा अस्वीकार करने से पहले हमें सुनवाई का मौका अवश्य दिया जाए।

इस अवसर पर पंचायत प्रशासन रामलाल गुर्जर,थाना लाल गुर्जर, पारसमल गुर्जर, मोहनलाल, बाबूलाल खटीक, गणेश लाल सालवी, रमेश चंद्र आशेल, श्यामलाल बारेट, मूलचंद प्रजापत, दिनेश चंद्र पुर्बिया, भोजराज गुर्जर, हीरालाल खारोल, रूपलाल बेरवा, सुखलाल बेरवा, सोनू बारेट, शंभू लाल पुर्बिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित है।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें