📅 Friday, 11 September 2026 | 09:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▲ +17.56 (+0.02%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -33.40 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,830 🥈 चांदी (1kg): ₹217,800 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

Amet News : करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा घुमंतू छात्रावास में वृक्षारोपण

📅 26 July 2026, 11:52 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News :  करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा घुमंतू छात्रावास में वृक्षारोपण
Amet News : करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा घुमंतू छात्रावास में वृक्षारोपण

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट.

करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन, मुंबई द्वारा घुमंतू छात्रावास में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में अध्यनरत असहाय एवं निर्धन विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन सहित विभिन्न स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं उत्साह साफ झलक रहा था। अपने हाथों में अध्ययन सामग्री पाकर छात्र अत्यंत हर्षित दिखाई दिए।

कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं आगंतुक अतिथियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित महानुभावों ने करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

फाउंडेशन के संस्थापक ज्ञानेश्वर मेहता ने बताया कि करिश्मा मेहता मेमोरियल फाउंडेशन का गठन स्वर्गीय करिश्मा मेहता की पावन स्मृति में किया गया है। फाउंडेशन शिक्षा, चिकित्सा एवं मानवीय संवेदनाओं के तीन प्रमुख उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अल्पायु में ही इस दुनिया को अलविदा कहने वाली करिश्मा मेहता के मन में शिक्षा, चिकित्सा तथा मानव सेवा के प्रति विशेष लगाव एवं समर्पण था। उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए।सीए धीरज मेहता द्वारा इस फाउंडेशन की स्थापना की गई।

फाउंडेशन पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर चुका है। मादा की बस्सी ग्राम में शीतकाल के दौरान भील बस्ती के परिवारों को कंबल वितरित किए गए थे तथा मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में निर्बल छात्राओं को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संवर्धन एवं असहाय मानव सेवा के अनेक लक्ष्यों के साथ निरंतर कार्यरत है और भविष्य में भी समाजहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष अभय कुमार गेलड़ा, सचिव सतीश सोनी, मीडिया प्रभारी पवन कच्छारा, राजसमंद ज़ोन के कोषाध्यक्ष ललित दिलीवाल सहित अनेक गणमान्यजन एवं वीर साथी उपस्थित रहे। घुमंतू छात्रावास की ओर से प्रभुलाल, किशन सिंह, पवन मेहता, देवीलाल गहलोत एवं दिलीप सिरोहिया ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें