Amet News : जयपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, मजहर हुसैन का सम्मान
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट.
जयपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, मजहर हुसैन का सम्मान, संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन हुआ। भीलवाड़ा शहर सह प्रभारी बने मजहर हुसैन का सम्मान भी किया गया.
आमेट ()(),राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक जयपुर स्थित होटल सैफ्रान, झोटवाड़ा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी माहों में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले महत्वपूर्ण एवं बड़े आयोजनों की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि कांग्रेस सदैव पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं सभी वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नियाज़ अहमद एवं अस्लम खां चौधरी ने विभाग के नवनियुक्त प्रभारियों एवं सह प्रभारियों सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सह सचिव मजहर हुसैन का भी स्वागत किया।
मजहर हुसैन को विभाग का भीलवाड़ा शहर का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में कमेटी ने उम्मीद जताई कि मजहर हुसैन को भीलवाड़ा शहर का सह प्रभारी बनाए जाने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। बैठक में राज्यभर से आए प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया