📅 Sunday, 29 November 2026 | 07:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 15°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट न्यूज़ : बाबा रामदेव की जयंती पर निकली शोभायात्रा

📅 07 September 2024, 04:27 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट न्यूज़ : बाबा रामदेव की जयंती पर निकली शोभायात्रा
आमेट न्यूज़ : बाबा रामदेव की जयंती पर निकली शोभायात्रा

आमेट. नगर में बाबा रामदेव जयंती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया. आमेट नगर बाबा रामदेव मंदिर रेगर समाज रेगर मोहल्ला आमेट एवं बाबा रामदेव मंडल रेलवे स्टेशन आमेट के द्वारा नगर में बाबा रामदेव जयंती भादवी बीज पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में घोड़े डीजे एवं बाबा रामदेव की सुंदर झांकियां सजाकर महिला पुरुष डीजे पर  बाबा रामदेव जी की भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे.

शोभायात्रा रेलवे स्टेशन से रवाना होकर बस स्टैंड लक्ष्मी बाजार होते हुए वापस रेलवे स्टेशन पहुंची! वहीं आमेट नगर से रेगर मोहल्ला, बाबा रामदेव मंदिर  से रवाना होकर लक्ष्मी बाजार, मुख्य बस स्टैंड, बैंक रोड होते हुएं वापस रामदेव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में मोहनलाल, सोहनलाल, गोवर्धनलाल, किशन लाल, मनोहर लाल, गोकुलचंद, भंवरलाल, राजू, मियाराम, आशाराम, लक्ष्मण लाल, मोहनलाल, अशोकनाथ, मदनलाल, सुरेश कुमार रेगर एवं रेलवे स्टेशन से सोहनलाल सेलागुडा, मांगीलाल ढेलाणा, गोपीलाल, रतनलाल, भूरालाल, सुरेशकुमार, पेमालाल, मांगीलाल, भूरालाल,सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल