📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : नारायणसिंह राव ने मेरडा स्कूल में किया प्रधानाचार्य का कार्यग्रहण

📅 29 April 2025, 12:47 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : नारायणसिंह राव ने मेरडा स्कूल में किया प्रधानाचार्य का कार्यग्रहण
Amet News : नारायणसिंह राव ने मेरडा स्कूल में किया प्रधानाचार्य का कार्यग्रहण

जहां बचपन में 5 किलोमीटर पैदल चल कर उच्च प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की

आमेट. प्रधानाचार्यों के पदोन्नति पदस्थापन में वैष्णव गणेशदास लक्ष्मणदास विद्याभवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरज से स्थानांतरित होकर आईडाना निवासी नारायणसिंह राव ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरडा ब्लॉक आमेट में प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया हैं।

नारायण सिंह राव ने सन 1979 से 1982 तक कक्षा 6 से 8 तक अपने गांव आईडाना से 5 किलोमीटर पैदल चल कर इसी विद्यालय में मेधावी छात्र के रूप में अध्ययन किया था। श्री महावीर बघेरवाल प्रधानाचार्य आईडाना, सुरेंद्रसिंह प्रधानाचार्य बामन टुकड़ा, शंकरलाल प्रजापत व्याख्याता राजेंद्र आमेटा, हनुमान सिंह भाखर, दिनेश कुमार स्वामी, जसवंत सिंह राठौड़, शिक्षक नरेंद्र कुमार रैगर, आर पी सीबीइओ कार्यालय आमेट भंवर सिंह सोलंकी व्याख्याता, हरिओम सिंह चुंडावत ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ राष्ट्रीय ब्लॉक आमेट, पूर्व सरपंच अंबालाल सालवी गांव के गणमान्य व्यक्ति कालू लाल, संपतलाल बडाला, पारस सेन सहित मेरडा स्कूल के सम्पूर्ण स्टाफ ने तिलक लगाकर पगड़ी पहनाते हुए इकलाई ओढ़ाकर राव का भव्य स्वागत स्वागत किया। 

इससे पूर्व विद्यालय के द्वार से प्रिंसिपल कक्ष तक स्टाफ की और से स्वागत की मुद्रा में आकर्षक रंगोली बनाई और स्वागत के लिए परंपरागत वाद्य थाली मांदल से अगवानी की गई। गौरतलब है कि जुलाई 1987 में उस वक्त विज्ञान वर्ग से केवल हायर सेकंडरी उत्तीर्ण योग्यता से प्रथम नियुक्ति प्रयोगशाला सहायक पद पर झाड़ोल फलासिया से शुरू कर के आज सात विषयों में एम .ए. और बी.एड. सहित कंप्यूटर में स्वर्ण पदक की योग्यता प्राप्त कर विभिन्न विद्यालयों में राजकीय सेवाएं प्रदान की हैं।

शिक्षा विभाग के अनेक ट्रैनिंग प्रोग्राम में विगत 25 बरसों से दक्ष प्रशिक्षक और राज्य स्तरीय संदर्भ व्यक्ति मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में राजसमंद जिले के समस्त ब्लॉक में प्रशिक्षण देते आए हैं। माध्यमिक शिक्षा प्रिंसिपल वाकपीठ एलिमेंट्री प्रधानाध्यापक वाकपीठ में भी शैक्षिक नव चिंतन नवाचार विषयों पर वार्ताकार के रूप में सभी तहसीलों में वार्ताएं प्रदान की हैं।

श्री राव का बोरज से स्थानांतरण होने पर वहां के विद्यार्थी शिक्षक स्टाफ अभिभावक एवं गणमान्य महानुभावों ने भारी मन से विदा किया। क्योंकि 10 माह के कार्यकाल में स्कूल में अनेक नवाचार कराते हुए भौतिक विकास के आयाम स्थापित किए थे। कार्यग्रहण करने के बाद राव ने कहा कि मेरी प्राथमिकताऐं सर्व प्रथम मेरडा स्कूल में नामांकन बढ़ाना शैक्षिक स्तर को और उन्नयन करने के साथ भौतिक विकास के लिए नए परिसर की चार दिवारी बनाना, भामाशाह के माध्यम से कक्षा कक्ष बनवाने के साथ गांव के लोगों से सतत जनसंपर्क स्थापित कर नियमित संवाद बनाए रखना हैं।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें