Amet News : शिक्षा अधिकारी करेंगे निजी विद्यालयों का अवलोकन
आमेट. शिक्षा विभाग के नए आदेशों के तहत शिक्षा अधिकारियों को प्रतिमाह राजकीय विद्यालयों के साथ निजी विद्यालयों का अवलोकन और शाला संबलन करना हैं। प्रतिमाह बदलते क्रम में शाला संबलन एप के माध्यम से स्कूल आवंटित होंगे और अवलोकन करना अनिवार्य किया हैं।
आमेट ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव को जुलाई माह में 7 सरकारी एवं 5 निजी विद्यालय एक्सीलेंट एकेडमी ग्रेट वेगन पब्लिक स्कूल प्रभात पब्लिक स्कूल श्री वीर पत्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्या निकेतन स्कूल आवंटित हुए हैं। अवलोकन के दौरान शैक्षिक व्यवस्था स्टाफ की उपलब्धता विद्यालय भवन की स्थिति पेयजल शौचालय छात्र एवं छात्राओं के लिए पृथक व्यवस्था दिव्यांग के लिए रैंप फर्नीचर भौतिक संसाधन के साथ अवलोकन के वक्त तक अध्यापन कराएं गए पाठ्यक्रम की केश बुक आय व्यय की जानकारी नोट की जाएगी। शैक्षिक स्तर उन्नयन के लिए वर्क बुक गृह कार्य मौखिक अभिव्यक्ति की विशेष जांच की जाएगी.
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।