📅 Friday, 11 September 2026 | 01:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,506.57 ▼ -257.63 (-0.34%) निफ्टी 50: 23,357.90 ▼ -73.60 (-0.31%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,300 🥈 चांदी (1kg): ₹216,500 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

आमेट अपटेड : 48 घंटे में 20 पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप, ब्लॉक स्तर पर कई गांवो में लगाया कर्फ्यू

📅 05 July 2020, 10:50 PM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट अपटेड : 48 घंटे में 20 पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप, ब्लॉक स्तर पर कई गांवो में लगाया कर्फ्यू
आमेट अपटेड : 48 घंटे में 20 पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप, ब्लॉक स्तर पर कई गांवो में लगाया कर्फ्यू

● व्ववसायिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकर उनको बंद रखने के आदेश जारी

आमेट । आमेट ब्लॉक स्तर पर बीते 48 घंटे के दौरान कोरोना पॉजिटिव के 20 केस आने के बाद से ही जिला प्रशासन में भारी हड़कंप मचा हुआ है। आमेट नगर सहित आठ अन्य गाँवो में आये कोरोना के 20 पॉजिटिव मरीज आने के बाद से ही उपखण्ड व चिकित्सा प्रशासन हरकत आ गया है। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डां.सीपी सुर्या ने बताया की बीते 48 घंटे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 2 दिनों में जिन 80 संदिग्ध लोगो की कोरोना सेंपलिंग ली गई। उनमें से अधिकांश लोगों की कोरोना सेंपलिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही ब्लॉक स्तर पर इन पॉजिटिव मरीजो के फर्स्ट लाइन में आये लोगों की जानकारी व उनसे मिलने वालों की जानकारी इक्कठा की जा रही है। आमेट ब्लॉक में आ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी भागीरथ सिंह लखावत ने इन गांवो व उनके मोहल्लों को सील करते हुए उनमें कर्फ्यू लगा दिया गया। उपखण्ड कार्यालय ने एक आदेश जारी करते हुए आमेट ब्लॉक के आइडाना, सरदारगढ, चतरा जी गुडा, आमेट नगर के साबू की गली,सालमपुरा, टिकर, सियाणा, दोवड़ा, डिंगरोल आदि गांवो में आने वाले पॉजिटिव मरीजो व उनके आसपास के अन्य लोगो के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु उपखण्ड प्रशासन ने धारा 144 के तहत इन इलाकों में आगामी आदेश तक निश्चित इलाको में कर्फ्यू लगाते हुए व्ववसायिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकर उनको बंद रखने के आदेश जारी किए गए। भीड़ में खड़े होकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Kishan Paliwal-M. Ajnabee...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें