Saturday, 14 February 2026

आमेट

आमेट कैलाश मेवाडा बने दुसरी बार चेयरमैन व मिरू खां बने उपचेयरमैन-कांग्रेस ने निकाला विशाल जूलुस

M. Ajnabee-Kishan Paliwal
आमेट कैलाश मेवाडा बने दुसरी बार चेयरमैन व मिरू खां बने उपचेयरमैन-कांग्रेस ने निकाला विशाल जूलुस
आमेट कैलाश मेवाडा बने दुसरी बार चेयरमैन व मिरू खां बने उपचेयरमैन-कांग्रेस ने निकाला विशाल जूलुस

आमेट । पवन वैष्णव की कलम से...✍ जिले के आमेट नगर पालिका क्षेत्र में जनता ने इस बार ऐतिहासिक फैसला देते हुए 25 पार्षद सीटों में से 17 पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत दर्ज की एवं भाजपा के खाते में 8 सीटें प्राप्त हुई। वही कल चुने गए चेयरमेन प्रत्याशी में कांग्रेस के कैलाश मेवाडा दूसरी बार चेयरमैन बने वही उपाध्यक्ष पद पर आज हुए मतदान में मिरू खां ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस कि ओर से उपचेयरमेन चुने गये। कांग्रेस की ओर से  45 वर्षों बाद पहली बार नगर पालिका बोर्ड बनने पर नगर में विशाल जुलूस निकाला गया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ विजय जुलूस नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होते हुए बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, लक्ष्मी बाजार, होली थान होते हुए भगवान जयसिंह श्याम मंदिर पहुंचा वहां से पुणे हॉस्पिटल रोड होते हुए नगर पालिका कार्यालय पर समापन हुआ। 

  आप भी रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र कटारा, पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पारीक, नगर अध्यक्ष शबिर बोहरा, नव निर्वाचित चेयरमैन कैलाश मेवाडा, उप चेयरमैन मिरू खां, पार्षद नीलम मेवाडा, टीना खटीक, जया कंवर राठौड़ प्रकाश पालीवाल, सुरेश खिंचीं, प्रकाश खटीक, ललीत पालीवाल, नीलम टेलर, राजेंद्र जैन, जितेन्द्र सिंह पंवार, पिंकी, हिम्मत खटीक, घनश्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल महात्मा आदि अनेक कार्यकर्ता जूलुस में शामिल थे।

paliwal wani

पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ... 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News