📅 Thursday, 01 October 2026 | 05:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,610 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,700 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
आमेट

राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का विशेष ग्राम सभा बहिष्कार का ऐलान : आमेट विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

📅 02 July 2026, 01:09 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का विशेष ग्राम सभा बहिष्कार का ऐलान : आमेट विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का विशेष ग्राम सभा बहिष्कार का ऐलान : आमेट विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. पंचायतीराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में बड़ा कदम उठाते हुए 29 जून 2026 को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा के पूर्ण बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इस निर्णय के साथ ही राज्यभर में चल रहे ‘स्वाभिमान बचाओ आंदोलन’ ने और अधिक तेज रफ्तार पकड़ ली है।

इस संबंध में पंचायत समिति आमेट के विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि पंचायतीराज विभाग में कार्यरत 16,080 मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार द्वारा अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कर्मचारियों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार कई बार सरकार का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसी के विरोध में 1 जून 2026 से ‘स्वाभिमान बचाओ आंदोलन’ चलाया जा रहा है। आंदोलनरत कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि राज्यभर में ग्रामीण सेवा शिविर, विशेष ग्राम सभा एवं वीसीडीसी संबंधी योजनाओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

ज्ञापन के अनुसार आंदोलन के अगले चरण में 29 जून 2026 को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा का पूरे राजस्थान में पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन पर ब्लॉक महामंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई मंत्रालयिक कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। इस दौरान जबर सिंह, अभिषेक, चन्द्रसिह, भेरूलाल, प्रदीप, प्रभु लाल, रतन, एकलिंग, गुडिया, चंदा, सीमा, लीला गोपाल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। आंदोलन के इस निर्णय ने प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें