📅 Thursday, 26 November 2026 | 05:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,938.28 ▲ +1,502.29 (+1.82%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹123,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,100 • ☀️ उज्जैन: 15°C (साफ आसमान)
आमेट

आठवीं बोर्ड में आमेट तहसील टॉपर सपना कुमावत को किया सम्मानित

📅 22 August 2019, 01:05 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आठवीं बोर्ड में आमेट तहसील टॉपर सपना कुमावत को किया सम्मानित
आठवीं बोर्ड में आमेट तहसील टॉपर सपना कुमावत को किया सम्मानित

आमेट। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के मित्र मंडल स्कूल परिसर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह प्रधानाचार्य श्री प्रहलादचंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक देवीलाल खटीक, मदनलाल शर्मा व राष्ट्रीय शिक्षक संघ के सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव थे। अध्यक्षता हैडटीचर प्रकाशचंद्र प्रजापत ने की। आठवीं बोर्ड में आमेट तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली व स्वतंत्रता दिवस पर आमेट उपखंड स्तर पर सम्मानित हुई। स्थानीय विद्यालय की बालिका सपना कुमावत को अतिथियों द्वारा इकाई व मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह मे सपना कुमावत ने इस सफलता मे शिक्षकों के निर्देशन, माता-पिता की प्रेरणा एवं नियमित पढाई का फल बताया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश वैष्णव ने सभी विद्यार्थियों को सपना की तरह मेहनत कर नियमित पढाई हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रहलादचंद्र शर्मा ने जीवन में शिक्षा व खेल के महत्व के बारे में बताया, ओर कैसे सफलता मिलती है, उस पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह मे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगदीशचंद्र महात्मा, नलिना चोरडिया, मीरा सैनी, रामावतार सैनी आदि मौजूद थी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल