📅 Saturday, 05 September 2026 | 11:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

IPO में UPI से लगा सकेंगे 5 लाख रुपए : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगेगा टोल : महंगाई का लगा झटका

📅 01 May 2022, 09:55 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IPO में UPI से लगा सकेंगे 5 लाख रुपए : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगेगा टोल : महंगाई का लगा झटका
IPO में UPI से लगा सकेंगे 5 लाख रुपए : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगेगा टोल : महंगाई का लगा झटका

आज यानी 1 मई 2022 से महंगाई का झटका लगा है। 1 मई को तेल कंपनियां कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपए बढ़ाई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स देना होगा। नए महीने से आपको कुछ नई सुविधाएं मिलेंगी तो वहीं आपकी जेब पर महंगाई की मार भी पड़ सकती है। हम आपको इन्ही के बारे में बता रहे हैं।

IPO में UPI से भुगतान की लिमिट बढ़ेगी

IPO में निवेश करने वाले रिटेल निवेशक UPI के जरिए 5 लाख रुपए तक का निवेश कर सकेंगे। अभी IPO में UPI के जरिए 2 लाख रुपए तक लगाए जा सकते हैं, लेकिन 1 मई से इसकी सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया जाएगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर देना होगा टोल टैक्स

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाले 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सरकार ने 1 मई से टोल टैक्स वसूलने की इजाजत दे दी है। यानी अब इस एक्सप्रेस-वे पर आपका सफर महंगा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स वसूली की दर 2.45 रुपए प्रति किलोमीटर हो सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें