📅 Saturday, 05 September 2026 | 12:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.25 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

UP News: शादीशुदा प्रेमिका के घर लहंगा पहन कर घुसा प्रेमी, महिला ने साथ चलने से मना किया तो पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

📅 12 March 2025, 01:12 PM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
UP News: शादीशुदा प्रेमिका के घर लहंगा पहन कर घुसा प्रेमी, महिला ने साथ चलने से  मना किया तो पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग
UP News: शादीशुदा प्रेमिका के घर लहंगा पहन कर घुसा प्रेमी, महिला ने साथ चलने से मना किया तो पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

Uttar Pradesh News: मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र के कोह गांव में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक घर से महिला के चिल्लाने की आवाज आने लगी। आसपास को लोग दौड़े तो देखा कि महिला आग के लपटों में घिरी है, जबकि एक शख्स लेडिज के कपड़े पहने वहां मौजूद है।

भगा ले जाने की नियत से घर में घुसा था

लोगों को देख वो शख्स भागने लगा। इस दौरान वो छत से नीचे गिर गया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। शख्स की पहचान शादीशुदा महिला के प्रेमी के रूप में हुई जो महिला को अपने साथ भगा ले जाने की नियत से उसके घर में घुसा था।

हालांकि, महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस कारण दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच शख्स ने महिला पर पेट्रोल छिड़का और उसे जिंदा जला दिया। उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

घटना जिस वक्त हुई उस वक्त पीड़िता के पति संजू खेत गए हुए थे। जबकि बच्चे स्कूल गए थे। रेखा घर पर अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर हरियाणा के हसनपुर का रहने वाला उमेश जो उसका प्रेमी था, लहंगा पहनकर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गया।

उमेश रेखा को पहले भी भगाकर ले गया था

हालांकि, विवाद होने के बाद उसने महिला को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। आग की लपटों से वो भी झुलस गया। परिजनों ने कहा कि उमेश रेखा की जेठानी का भाई है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब पांच महीने पहले उमेश रेखा को भगाकर ले गया था। इस बार भी वो इसलिए ही आया था।

जानकारी अनुसार पुलिस ने रेखा को करीब एक महीने पहले नैनीताल से बरामद किया था। इस घटना के बाद से रेखा ने उमेश से बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

हालांकि, लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। रेखा और उमेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें