📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

PM मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पूर्व नियोजित साजिश, कांग्रेस को मांगना चाहिए माफ़ी : योगी आदित्यनाथ

📅 12 January 2022, 08:57 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PM मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पूर्व नियोजित साजिश, कांग्रेस को मांगना चाहिए माफ़ी : योगी आदित्यनाथ
PM मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पूर्व नियोजित साजिश, कांग्रेस को मांगना चाहिए माफ़ी : योगी आदित्यनाथ

नई दिल्लीः पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई लापरवाही पर आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंजाब सरकार और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही एक पूर्व नियोजित खूनी साजिश थी. इसके लिए देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा.

पंजाब सरकार और कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि देश के सर्वोच्च कार्यकारी की सुरक्षा प्रोटोकॉल और ब्लू बुक के तहत पंजाब सरकार को सुनिश्चित करनी चाहिए थी. वहां के मुख्यमंत्री, DGP को पीएम की आगवानी करनी चाहिए थी. पंजाब सरकार ने पीएम की सुरक्षा से जुड़े सामान्य शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया.

पीएम की फ्लीट पर ड्रोन से हो सकता था हमला

वो भी तब जब पीएम की सुरक्षा को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट पहले से था. खालिस्तानी तत्वों के भी बयान आ रहे थे. इंटेलिजेंस इनपुट था कि पीएम मोदी की रैली में एक लाख लोग आएंगे. वैकलिपक रूट की जानकारी उन लोगों को पहले से थी. पीएम की फ्लीट को वहां रोक गया, जहां ड्रोन से हमला हो सकता था. पंजाब सरकार ने इन सबकी अनदेखी की.

सीएम कोरोना का बहाना नहीं बना सकते

सीएम योगी ने कहा कि राज्य के सीएम, डीजीपी, प्रिंसिपल सेक्रेट्री की अनुपस्थिति ब्लू बुक का उल्लंघन है. सीएम कोरोना का बहाना नहीं बना सकते. देश के सर्वोच्च कार्यकारी प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के सम्मान के साथ कांग्रेस पार्टी आज खिलवाड़ कर रही है.

कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए

उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा में हुई लापरवाही को लेकर सीएम चन्नी द्वारा प्रियंका गांधी को ब्योरा देना निंदनीय है. यह एक प्रायोजित साजिश थी. कांग्रेस और पंजाब सरकार मिलकर सुरक्षा से जुड़े मामलों में न केवल भारत के संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि देश के खिलाफ साजिश रच रहे थे. कांग्रेस को इस पूरे मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें