📅 Sunday, 11 October 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने छापा मारा

📅 29 March 2022, 01:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने छापा मारा
होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने छापा मारा

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में अकबरपुर नगर के एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की खबर पर एसडीएम व अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल में 10 युवक व 8 युवतियां को पकड़ लिया। होटल की संचालिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ अनैतिक क्रियाकलाप अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जमानत दे दी गई। इस बीच प्रशासन ने होटल के कागजात आदि की जांच शुरू करा दी है।

सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर

होटल दोबारा संचालित न होने पाए, इसके लिए प्रशासन ने जरूरी इंतजाम शुरू कर दिए हैं। नगर के इल्तिफातगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के बाद स्थित एक होटल पर बुधवार दिन में एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार जेपी यादव व अकबरपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष गौड़ ने दलबल के साथ छापा मारा। यहां सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर मिली थी। होटल की घेराबंदी कर छापा मारा तो वहां अलग अलग कमरों से कुल 10 युवक व 8 युवतियों को पकड़ लिया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें