📅 Sunday, 06 September 2026 | 05:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

अब वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं होगा मुसलमान, मुसलमानों को सपा-बसपा ने ठगा - योगी के मंत्री का बड़ा बयान

📅 20 May 2023, 11:16 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अब वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं होगा मुसलमान, मुसलमानों को सपा-बसपा ने ठगा - योगी के मंत्री का बड़ा बयान
अब वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं होगा मुसलमान, मुसलमानों को सपा-बसपा ने ठगा - योगी के मंत्री का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश. योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर आरोप लगाया. उन्होंने कहा,इन दोनों दलों ने हमेशा मुस्लिम समाज को गुमराह करने और ठगने का काम किया है. अंसारी ने कहा, 'सपा-बसपा ने हमारा (मुसलमान) वोट लेकर सरकार बना ली, लेकिन मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए कोई काम नहीं किया. सपा-बसपा को जवाब देने का काम हमारी अवाम ने किया है.'

मंत्री ने कहा, 'सपा के लोग इसलिए परेशान हैं कि सत्ता की चाबी उनके हाथ में नहीं आ रही, जनता ने उन्हें दरकिनार कर दिया है तो सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं.'

मुसलमानों को सपा-बसपा ने ठगा

उन्होंने दावा किया कि सपा का एक ही एजेंडा रह गया है कि किसी तरह से सत्ता हासिल कर अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ को पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने हमेशा मुस्लिम समाज को गुमराह करने और ठगने का काम किया है. अंसारी ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार ने हज यात्रा पर जा रहे उत्तर प्रदेश के 25 हजार 744 लोगों के लिए बेहतर तरीके से इंतजाम किया है ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई दिक्कत ना हो. अंसारी ने बताया कि 21 मई को लखनऊ से हज के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी और पूरे उत्तर प्रदेश से 25 हजार 744 हज यात्री जा रहे हैं. अंसारी ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम समाज ने बीजेपी का जमकर समर्थन किया है.

उन्होंने कहा,'अल्पसंख्यक वर्ग खास तौर पर मुस्लिम समाज ने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों को जिताने का काम किया है. एक सकारात्मक बदलाव की पहल समाज ने शुरू की है.' उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने बता दिया कि वह अब वोट बैंक की तरह से इस्तेमाल नहीं होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें