📅 Saturday, 05 September 2026 | 08:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

Govt web Sites : वेब साइट्स से जुडी बड़ी खबर

📅 21 November 2024, 01:05 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Govt web Sites : वेब साइट्स से जुडी बड़ी खबर
Govt web Sites : वेब साइट्स से जुडी बड़ी खबर

Govt web Sites : राज्य के सभी सरकारी विभागों व निदेशालयों की वेबसाइट अब नए प्रारूप पर बनाई जाएगी। सभी विभागों को इसके लिए नेशनल इन्फारमेटिक्स सेंटर (एनआइसी) का सहयोग लेना होगा।

इससे लाभ यह होगा कि विभागों द्वारा सुरक्षित किया जा रहा डाटा केंद्र स्तर पर भी सुरक्षित हो जाएगा। पहले चरण में कुल 100 सरकारी विभाग व उनके निदेशालयों की वेबसाइट नए प्रारूप पर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी विभागों को पूर्व में जारी शासनादेश के अनुसार ई-मार्केट प्लेस से ही इनकी खरीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

स्टेट डाटा सेंटर पर अक्टूबर में हुए साइबर हमले के बाद से ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार नए कदम उठा रहा है। साइबर हमले के दौरान जब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी विभागों से मिलने वाले ऑनलाइन डाटा और विभागीय व्यवस्थाओं का अध्ययन किया तो इसमें काफी खामियां पाई गईं। यह देखा गया कि कई विभागों की एक से अधिक वेबसाइट बनी हुई हैं। इनमें से कुछ चल रही हैं तो कुछ अपडेट नहीं हुई हैं। यहां तक कि ये अलग-अलग फर्मों से बनवाई गई हैं।

एनआइसी के सहयोग से इस कार्य को करेंगे सभी सरकारी विभाग

इसी प्रकार विभागों में सरकारी कंप्यूटरों पर इंटरनेट मीडिया का काफी उपयोग किया जा रहा है। अधिकांश विभागों में साफ्टवेयर भी आउटडेटेड हैं। इसे देखते हुए अब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सभी विभागों को नए प्रारूप पर सभी सरकारी विभागों व उनके निदेशालयों की वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया है। एनआइसी के सहयोग से सभी विभाग इस कार्य को करेंगे। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी नितेश झा ने बताया कि सभी विभागों को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें वेबसाइट के नियमित निरीक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी एनआइसी की रहेगी। संबंधित विभागों को इसमें समय-समय पर होने वाले बदलावों के विषय में डाटा फीड करना होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें