📅 Sunday, 06 September 2026 | 04:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

क्रूरता: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो 4 भाइयों ने पकड़ा, लड़की के हाथों कटवा दिया लड़के का प्राइवेट पार्ट

📅 17 April 2025, 08:15 AM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
क्रूरता: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो 4 भाइयों ने पकड़ा, लड़की के हाथों कटवा दिया लड़के का प्राइवेट पार्ट
क्रूरता: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो 4 भाइयों ने पकड़ा, लड़की के हाथों कटवा दिया लड़के का प्राइवेट पार्ट

Gorakhpur: गोरखपुर में एक लड़के के साथ उसकी गर्लफ्रेंड के 4 भाइयों ने क्रूरता की। लड़का 1 बजे रात को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। लड़की के 4 भाइयों ने दोनों को साथ में देख लिया। इसके बाद लड़की के हाथ से ही लड़के का प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।

गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, भाइयों ने पकड़ा

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया बाजार गांव के रहने वाले बसंत लाल ने बताया कि उनका 22 साल का बेटा जिसका नाम मिथुन कुमार है, वो रात को अपने खेत से वापस लौट रहा था। इसी बीच घर से ही 2 घर दूर पर रहने वाली एक लड़की जो उससे उम्र में 8 साल बड़ी है, जिसकी मेरे लड़के से करीब 2 साल से फोन पर बातचीत चल रही है। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहीं पहले से ही घात लगाए बैठे लड़की के चार भाइयों ने मेरे बेटे मिथुन को पकड़ लिया। उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।

लड़की से कटवाया लड़के का गुप्तांग

पीड़ित के पिता ने आगे बताया कि चारों भाइयों ने लड़के के दोनों हाथ और दोनों पैर को पकड़ लिए। फिर लड़की के हाथ में ब्लेड थमाई और लड़के के गुप्तांग पर चीरा लगा दिया। जख्म से बहुत सारा खून बहने लगा। चारों भाइयों ने लड़के को घर से बाहर फेंक दिया।

लड़के की हालत गंभीर

गांव के ही एक लड़के ने बसंत लाल को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद लड़के को आनन-फानन में गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। घाव पर टांके लगाए गए हैं। बहुत ज्यादा खून बहने से लड़का बार-बार बेहोश हो रहा है।

पीड़ित के पिता बोले- लड़की ने मेरे बेटे को फंसाया

पीड़ित के पिता बसंत लाल ने बताया कि बहुत पहले उनका लड़की के घरवालों से एक बार विवाद हुआ था जिसमें थाने तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद उस घर से हम लोगों का बोलचाल बंद था। बावजूद उसके उसकी लड़की ने मेरे 22 साल के बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे लगभग 2 साल से फोन पर बातचीत कर रही है। साथ ही उसने कल देर रात मेरे बेटे को मिलने बुलाया और उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। अभी मेरे बेटे की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है हम लोग बहुत गरीब है और बहुत परेशान हैं।

प्रेमिका की तरफ से भी मिली शिकायत

लड़की की तरफ से भी पुलिस से शिकायत की गई कि मिथुन रात में जबरदस्ती घर में घुस गया था और उसने गलत काम करने की कोशिश की। इसलिए लड़की ने उसका गुप्तांग काटा।

पुलिस ने ये कहा

गोरखपुर के एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी है दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें