📅 Saturday, 05 September 2026 | 03:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 28°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

उतर प्रदेश में कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव : अजय राय

📅 09 June 2025, 02:23 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उतर प्रदेश में कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव : अजय राय
उतर प्रदेश में कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी पंचायत चुनाव : अजय राय

उतर प्रदेश.

सहारनपुर.(भाषा) कांग्रेस की उतर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले अपने दम पर लडेगी।

राय ने कहा कि हर ‘बूथ’ पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जायेगा और ‘हमारे जितने भी बहादूर साथी हैं, उन्हें पचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा ,“जो साथी चुनाव जीतकर या ज्यादा से ज्यादा चुनाव जिताकर आयेंगे, उन्हे विधानसभा चुनाव में मौक़ा दिया जाएगा। 

यहां स्थानीय सांसद इमरान मसूद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राय ने कहा हमारा कार्यकर्ता प्रदेश के बूथ पर काम करता है, जिले में और ब्लाक में काम करता है, उसे हम ताकतवर बनायेंगे। 

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ताक़त दिखाने के बाद आगे की रणनीति राष्टीय नेतृत्व तय करेगा। उन्होने कहा,‘‘आज मैं अपने लोकप्रिय सांसद बहादूर साथी इमरान मसूद जी को इद उल अजहा की दिली मुबारकबाद देने और उनकी मंगलकामना के लिये आया हूं।’’

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हमें अपनी ताकत को और बढाना है अभी राहुल जी को लेकर प्रदेश में छह सांसद हैं और दो विधायक हैं, हमें और ताकत बढानी है।’’

राय ने 2022 के विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए दावा किया. सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चुनाव हरवाया, इसकी मेरे पास जानकारी है।’’उन्होंने मौर्य को चुनाव जीतने के लिए सीट बदलने की सलाह दी।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें