📅 Saturday, 05 September 2026 | 03:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 28°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

Braking News : उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, शूटर गुलाम भी ढेर

📅 13 April 2023, 01:55 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Braking News : उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, शूटर गुलाम भी ढेर
Braking News : उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, शूटर गुलाम भी ढेर

उत्तरप्रदेश. यूपी एसटीएफ ने उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी और 5 लाख रुपये के इनामी अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया है. यूपी एसटीएफ का अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम से एनकाउंटर झांसी में हुआ. पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर में ढेर होने की पुष्टि की है. पुलिस उमेश पाल मर्डर केस में नाम आने के बाद से ही दोनों की तलाश कर रही थी और आज आखिर सफलता हाथ लगी.

बता दें कि अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर गुलाम दोनों उमेश पाल मर्डर में केस वांटेड थे. दोनों के सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था. इस मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ की टीम को डिप्टी एसपी नावेंदु और डिप्टी एसपी विमल ने लीड किया. यूपी एसटीएफ की टीम ने मौके से विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं.

डिप्टी CM मौर्य ने यूपी STF को दी बधाई

इस बीच, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है, 'यूपी STF को बधाई देता हूं, उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था!'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें