📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर के मुख्य पुजारी के बाद अब जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ

📅 04 January 2023, 11:34 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राम मंदिर के मुख्य पुजारी के बाद अब जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ
राम मंदिर के मुख्य पुजारी के बाद अब जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की राहुल गांधी की तारीफ

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी की। एक दिन पूर्व ही श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी यात्रा की सराहना की थी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। न तो संघ और न ही देश के प्रधानमंत्री ने उनकी यात्रा की आलोचना की है।

एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश (03.01) pic.twitter.com/Ygl8fcTLKk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2023

 मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या (03.01)

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2023

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत माता का नाम लेकर जो भी कुछ करता है वह कोई भी हो हम उसकी सराहना करेंगे। उनकी यात्रा से भारत जुड़ रहा है या नहीं, यह नहीं पता लेकिन राष्ट्र को जुड़ना चाहिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें