📅 Tuesday, 03 November 2026 | 11:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,600 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के इस मंत्री के नाम पर है 72 सरकारी प्लाट, नहीं शुरू हो पाई एक भी औद्योगिक इकाई

📅 19 February 2023, 09:55 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
योगी सरकार के इस मंत्री के नाम पर है 72 सरकारी प्लाट, नहीं शुरू हो पाई एक भी औद्योगिक इकाई
योगी सरकार के इस मंत्री के नाम पर है 72 सरकारी प्लाट, नहीं शुरू हो पाई एक भी औद्योगिक इकाई

लखनऊ। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार श्रृजन के लिए अनेक प्रयास कर रही है और उद्यमी औद्योगिक इकाई शुरू करने के लिए भूमि चाहते हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के नाम पर 72 सरकारी प्लाट आवंटित है परन्तु उनमें कहीं भी औद्योगिक इकाई शुरू नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान के नाम से लघु औद्योगिक क्षेत्र के 72 भूखंड आवंटित हैं। मामले के खुलासे के बाद अब मंत्री ने भूखंड वापस करने की बात कही हैं।

बताते चलें कि विभाग के मंत्री होने के कारण विभागीय अधिकारी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही भी नहीं कर सके हैं। सभी भूखंड का आवंटन समाजवादी पार्टी से जिले के सांसद रहते हुए राकेश सचान ने साल 2012 में कराए गए। राकेश सचान ने 72 भूखंड अपने नाम कराया था, जिसमें अभिनव शिक्षा संस्थान व सीमा शिक्षा संस्थान के नाम औद्योगिक आस्थान सुधवापुर में 40 और औद्योगिक आस्थान चकहाता में 32 भूखंड की भूमि का आवंटन किया गया था। इन दोनों संस्थानों के प्रबंधक राकेश सचान ही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें