ujjain news : उज्जैन में भी होगा सीएम हाउस
📅 21 January 2024, 01:54 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
उज्जैन :
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को अब सीएम हाउस के रूप जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बंगले को सजाया-संवारा जा रहा है। यहां पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम के विश्राम की व्यवस्था रहेगी।
शनिवार से ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी बंगले की सफाई और साज-सज्जा में जुटे हुए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के पास ही कोठी रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव का बंगला लंबे समय से रिक्त है। शनिवार से इस बंगले को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →