📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
उज्जैन

श्री महाकाल लोक परियोजना का प्रधान मंत्री करेंगे 11 को लोकार्पण

📅 04 October 2022, 01:37 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री महाकाल लोक परियोजना का प्रधान मंत्री करेंगे 11 को लोकार्पण
श्री महाकाल लोक परियोजना का प्रधान मंत्री करेंगे 11 को लोकार्पण

भोपाल : 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक परियोजना के लाकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से चर्चा की और जिलों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया.

ग्राम स्तर पर मंदिरों में 11 अक्टूबर को सज्जा हो, वाद्य यंत्र बजें, रंगोली सजाएं, पताका लहराएं. जो लोग उज्जैन नहीं पहुंच सकते हैं, वे अपने-अपने गांव व स्थानों  से ऑनलाइन प्रसारण व्यवस्था का लाभ लें और कार्यक्रम से जुड़ें.

7 से लेजर शो होगा, गायक सोनू निगम देंगे भजनों की प्रस्तुति

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं. 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के मौके पर चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इनमें जहां शिव आधारित महानाट्य व लेजर शो होगा वहीं इसके साथ ही पार्श्व गायक सोनू निगम की भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। शुभारंभ 7 अक्टूबर को देवाधिदेव महादेव के लेजर शो से होगा. सोनू निगम का स्टेज शो दशहरा मैदान पर होगा और सभी आयोजन शास्त्री नगर मैदान पर शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

शास्त्रीनगर मैदान में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने भूमिपूजन किया- सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर शास्त्रीनगर मैदान में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया ने रविवार को भूमिपूजन किया। 7 से 10 अक्टूबर तक होने वाले आयोजनों को महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा महाकाल लोक परम शिव का आराधना समारोह के रूप में कर रहा है।

शुभारंभ 7 अक्टूबर को देवाधिदेव महादेव के लेजर शो से - इसका शुभारंभ 7 अक्टूबर को देवाधिदेव महादेव के लेजर शो से होगा। 10 अक्टूबर को समापन पर शिवोम की प्रस्तुति गायक पद्मश्री सोनू निगम द्वारा की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें