📅 Sunday, 20 September 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन प्रबंधन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : महेंद्र काकड़े को मिली जिम्मेदारी

📅 05 August 2026, 08:10 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन प्रबंधन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : महेंद्र काकड़े को मिली जिम्मेदारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन प्रबंधन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव : महेंद्र काकड़े को मिली जिम्मेदारी

गड़बड़ी लगने के बाद महाकाल मंदिर में बड़ा फेरबदल : भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे व सहायक संजू बना हटाए गए

उज्जैन. सावन माह के प्रथम सोमवार को भस्मारती में औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर रोशनकुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक को गड़बड़ी नजर आने पर पहली सवारी के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

मंदिर प्रबंध समिति ने भस्म आरती के प्रभारी आशीष दुबे और सहायक प्रभारी संजय सिंह परिहार उर्फ संजू बना को उनके पद से हटाकर महाकाल लोक में निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया है। उनके स्थान पर कोठार के सहायक प्रभारी महेंद्र काकड़े को भस्म आरती का नया प्रभारी और प्रोटोकॉल शाखा में पदस्थ सावन प्रजापति को सहायक प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक भस्म आरती में काफी देर तक मंदिर में रुके और कर्मचारियों व श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की थी। इसी के बाद मंदिर व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें