📅 Sunday, 01 November 2026 | 11:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उदयपुर

युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ उदयपुर रामपुरा शाखा का गठन : प्रवीण पुरोहित संरक्षक-भूपेन्द्र शर्मा अध्यक्ष मनोनित

📅 03 August 2020, 02:02 AM • ✍️ Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ उदयपुर रामपुरा शाखा का गठन : प्रवीण पुरोहित संरक्षक-भूपेन्द्र शर्मा अध्यक्ष मनोनित
युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ उदयपुर रामपुरा शाखा का गठन : प्रवीण पुरोहित संरक्षक-भूपेन्द्र शर्मा अध्यक्ष मनोनित

उदयपुर । युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़, उदयपुर द्वारा कल 2 अगस्त 2020 रविवार को वृक्षारोपण के चतुर्थ चरण के साथ ही रामपुरा शाखा का गठन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वेदमाता गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाखा विस्तार के क्रम में उदयपुर संरक्षक महेंद्र भारद्वाज ,मोहनलाल नागदा व जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर पालीवाल की अनुशंसा पर रामपुरा (मल्ला तलाई) शाखा का गठन करते हुए सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर सर्वश्री प्रवीण पुरोहित, कमल नयन खंडेलवाल तथा अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र शर्मा को मनोनीत किया गया। सभी ने ब्राह्मण हित के लिए एकजुटता व सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सर्वश्री युवा ब्रह्मशक्ति उदयपुर के संरक्षक महेंद्र भारद्वाज, पूर्णाशंकर मेनारिया, मोहन नागदा, जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर पालीवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नाथूलाल मेनारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश औदिच्य, संगठन महामंत्री राजेश पालीवाल, उपाध्यक्ष दिनेश औदिच्य, संगठन मंत्री सुनील पालीवाल के साथ ही रामपुरा व आस-पास के क्षेत्र से शिवशंकर नागदा, तुलसीराम नागदा, प्रकाश दाधीच, अटल नागदा, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संगठन महामंत्री श्री राजेश पालीवाल-उदयपुर ने पालीवाल वाणी को दी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devnarayan Paliwal-Devakishan paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update Paliwalwani.com News लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें