बहुचर्चित पिता-पुत्री पालीवाल आत्महत्या प्रकरण में विप्र फाउंडेशन ने आरोपियों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग की
उदयपुर। युवा मंच प्रदेश कोषाध्यक्ष वैभव आमेटा ने पालीवाल वाणी को बताया कि बहुचर्चित पिता-पुत्री आत्महत्या प्रकरण में पुलिस द्वारा अपनाए जा रहे ढुलमुल रवैये से परेशान होकर मृतक ललित प्रकाश पालीवाल की पत्नी एवं मृतका कृतिका की माताजी सुशीला पालीवाल ने आईजी प्रफुल्ल कुमार जी के समक्ष विप्र समाज जन के साथ उपस्थित होकर जांच बदलने की मांग की।
विफा प्रदेश अध्यक्ष के.के. शर्मा ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि अंबामाता पुलिस ने केवल एक व्यक्ति को मुलजिम बना कर इतिश्री कर ली है। जबकि 14 दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है जो अनुसंधानरत है। मामले की मुख्य कड़ी खुशी प्रजापत ओर उससे जुड़े कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं फिर भी उनको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे ब्राह्मण सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजजन में कड़ा आक्रोश व्याप्त है। महामंत्री नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि यदि इसी तरह पुलिस प्रशासन का तथाकथित ऋण ओर भू-माफियाओं के प्रति उदार रवैया रहा तो संपूर्ण विप्र समाज उग्र धरना-प्रदर्शन करेगा। विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय चौबीसा ने बताया कि जल्द से जल्द उक्त थाने से जांच अन्य थाने में स्थानांतरित की जाए तथा दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष अनुसंधान होकर चालान पेश किया जाए। विप्र फाउंडेशन से सर्वश्री कैलाश पालीवाल, लक्ष्मीकांत जोशी, हिम्मतलाल नागदा, हरीश आर्य विधि प्रकोष्ठ से महामंत्री शिव उपाध्याय, हरीश आमेटा, भरत जोशी, शरद पालीवाल, शैलेन्द्र पालीवाल, लोकेश त्रिवेदी, महावीर शर्मा, मनीष खंडेलवाल, मनन शर्मा, योगेश मेनारिया, कुलदीप चौबीसा, शिव शक्ति व्यास मौजूद थे।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee, Kishan Paliwal...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत