📅 Wednesday, 04 November 2026 | 03:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,800 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
उदयपुर

गीता पर आधारित होगी रविवार को सनातन पाठशाला

📅 29 July 2023, 01:58 AM • ✍️ चंद्र शेखर मेहता • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गीता पर आधारित होगी रविवार को सनातन पाठशाला
गीता पर आधारित होगी रविवार को सनातन पाठशाला

उदयपुर : (चंद्र शेखर मेहता)

विप्र वाहिनी उदयपुर के तत्वावधान में शहर के हिरणमगरी स्थित स्वागत वाटिका में प्रात : 8.00 से प्रातः 9.30 बजे पाठशाला सनातन धर्म ज्ञानवर्द्धन हेतु निःशुल्क सतत रूप से चल रही हैं.

विप्र वाहिनी के प्रदेश महासचिव डॉ. विक्रम मेनारिया ने पालीवाल वाणी को बताया कि दिनांक 30 जुलाई 2023 रविवार को पाठशाला में पवित्र ग्रंथ गीता में बताये भक्ति मार्ग व प्रसिद्ध भक्तों की जीवनी पर बौद्धिक रखा गया हैं. जिसकी मुख्य वक्ता स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी की शिष्या प. सं संतोष दीदी उदबोधन् देंगी. 

सुप्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य अखिलेश शर्मा पंचाग देखना सिखाएंगे. आरंभ में संस्कार पुरोहित डा.भूपेन्द्र शर्मा यज्ञ और योग का क्रियात्मक प्रशिक्षण देंगे. यह रविवारीय पाठशाला सर्व समाज के सभी वर्गों के लिए निःशुल्क अयोजित की जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें