दुखद खबर : पालीवाल समाज उदयपुर के समाजसेवी श्री जगदीश चंद्र जोशी का आकस्मिक निधन
उदयपुर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं होटल व्यवसाई श्री जगदीश चंद्र ब्रह्मलीन वीरभान जी जोशी (ग्राम.बिजनोल), हाल मुकाम, सेठजी की हवेली-जगदीश महल, मोल्ली चोहटा, उदयपुर, राजस्थान का आकस्मिक निधन कल दिनांक 14 मई 2021 शुक्रवार को हो गया है. जिनका अंतिम संस्कार कल अशोकनगर मोक्षधाम पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत संपन्न हुआ. आप सर्वश्री पालीवाल समाज संस्था उदयपुर के पूर्व महामंत्री ब्रह्मलीन मानशंकर जी जोशी के अनुज एवं श्यामसुंदर जोशी, राजकुमार जोशी, हेमंत जोशी के अग्रज थे. उक्त जानकारी श्री महेश जोशी, प्रिंट मीडिया प्रभारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, उदयपुर एवं श्रीमती तारा देवी पालीवाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, निवासी बड़गांव, उदयपुर ने पालीवाल वाणी को दी.
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क -Mrs. Tara Devi Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत