15 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा पेट्रोल जाने क्या सच में खुश करने वाला है नितिन गडकरी का बयान!
उदयपुर. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उदयपुर के प्रतापगढ़ में पेट्रोल के दाम को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल अब 15 रुपये लीटर हो सकता है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान अब अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता बनेगा. ये हमारी सरकार की सोच है. मैं अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लॉन्च कर रहा हूं. अब सभी गाड़ियां किसानों के तैयार किए इथेनॉल पर चलेंगी.
गडकरी ने कहा कि 60 प्रतिशत इथेनॉल और 40 प्रतिशत बिजली. दोनों का एवरेज पकड़ा जाएगा तो अब 15 रुपये लीटर पेट्रोल का भाव होगा. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से जनता का भला होगा. इम्पोर्ट कम होगा. प्रदूषण कम होगा और किसान अन्नदाता से उर्जादाता बनेगा. हवाई जहाज का ईंधन भी किसान बना रहा है. यही हमारी सरकार का कमाल है.
#WATCH | Pratapgarh, Rajasthan | Union Minister Nitin Gadkari says, "Our government is of the mindset that the farmers become not only 'annadata' but also 'urjadata'...All the vehicles will now run on ethanol produced by farmers. If an average of 60% ethanol and 40% electricity… pic.twitter.com/RGBP7do5Ka
— ANI (@ANI) July 5, 2023
कांग्रेस पर साधा निशाना
नितिन गडकरी ने कहा कि 16 लाख करोड़ का ईंधन इम्पोर्ट अब किसानों के घर में जाएगा. पानीपत से परली से इथेनॉल तैयार हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब परली से डामर भी तैयार होगा. राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों तक देश का शासन किया लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई जबकि उसी ने गरीबी हटाने का नारा दिया था. मगर ऐसा नहीं हुआ. हां एक बात जरूर हुई कि कांग्रेस ने अपने लोगों की गरीबी दूर कर दी.
10 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी
वहीं, रोजगार पर बात करते हुए गडकरी ने कहा कि हमारे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का टर्नओवर 7.5 लाख करोड़ है. साढ़े चार करोड़ युवाओं को नौकरी मिली है. सरकार को सबसे ज्यादा GST देने वाली इंडस्ट्री है. हमने तय किया है कि इस इंडस्ट्री को 15 लाख करोड़ की बनाएंगे. 10 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत