📅 Monday, 28 September 2026 | 12:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,930.66 ▼ -965.08 (-1.31%) • निफ्टी 50: 22,827.55 ▼ -312.95 (-1.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,800 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
उदयपुर

पालीवाल समाज ने मनाया सामूहिक रूप से अनंत चतुर्दशी उद्यापन

📅 25 September 2018, 05:44 AM • ✍️ Mahaveer Vyas...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज ने मनाया सामूहिक रूप से अनंत चतुर्दशी उद्यापन
पालीवाल समाज ने मनाया सामूहिक रूप से अनंत चतुर्दशी उद्यापन

उदयपुर। पालीवाल समाज संस्था उदयपुर के तत्वाधान में 23 सितंबर 2018 को सामूहिक रूप से अनंत चतुर्दशी उद्यापन का सफल आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम पुराना यूनिवर्सिटी रोड स्थित गणपति वाटिका उदयपुर में किया गया। इस व्रत को महिलाएं और पुरुष दोनों पूर्ण श्रद्धा के साथ करते हैं। महिलाएं सौभाग्य की रक्षा और सुख के लिए, जबकि पुरुष ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए यह व्रत करते हैं। पंडित जी ने आठ उद्यापनकर्ता जोड़ों के सान्निध्य के साथ यजमानी में पदम् कमल, नव गृह मंडल, ब्रह्म विधान मंडल, गणपति मंडल, षोडश देवियां, दिग्पाल मंडल का शास्त्रोत्र विधि से निर्माण कर भगवान अनंतदेव की पूजा प्रारंभ की। दूसरी ओर समाज की महिलाऐं भजन एवं मंगल गीत गा रही थी। अनंत चतुर्दशी उद्यापन विधि विधान व मंगलगीतों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में कुल 8 जोड़ो का उद्यापन किया गया। पालीवाल समाज संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता एचआर पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को संचालित किया। आयोजन में लगभग 600 समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ संस्कारों के बीच सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए आनंद पूर्वक भोजन प्रसादी का आनंद लिया।
पालीवाल वाणी ब्यूरो-info@paliwalsamaj.co.in...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
www.paliwalwani.com
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें