📅 Wednesday, 04 November 2026 | 04:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उदयपुर

पालीवाल समाज के समाजसेवी, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल सम्मानित

📅 23 November 2023, 01:56 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के समाजसेवी, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल सम्मानित
पालीवाल समाज के समाजसेवी, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल सम्मानित

उदयपुर :

अखंड भूमंडलाचार्य जगद्गुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य प्रणीत पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथद्वारा में भगवान श्री कृष्ण पर श्रेष्ठ आलेख प्रस्तुत करने के उपलक्ष्य में उदयपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार एवं पालीवाल समाज के समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को सम्मानित किया गया.

मोती महल में आयोजित भक्तिमय एवं गरिमा पूर्ण समारोह में पूज्य पाद तिलकायत गोस्वामी श्री 108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराजश्री के कर कमलों के द्वारा शुभ आशीष स्वरूप उक्त सम्मान डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को प्रदान किया गया. 

सम्मान स्वरूप डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को उपरणा, प्रमाण पत्र, श्रीजी की छवि (तस्वीर), कृष्ण भक्ति साहित्य एवं प्रसाद प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी एवं पुष्टि प्रसार अधिकारी सहित अनेक भक्तजन एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें