📅 Sunday, 06 September 2026 | 04:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 27°C (बारिश)
उदयपुर

नाथद्वारा विधायक ने लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र : दूध व्यवसाय को 9 माह का समय देने की मांग

📅 23 July 2026, 12:21 AM ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal ⏱️ 8 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाथद्वारा विधायक ने लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र : दूध व्यवसाय को 9 माह का समय देने की मांग
नाथद्वारा विधायक ने लिखा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र : दूध व्यवसाय को 9 माह का समय देने की मांग

विश्वराज सिंह मेवाड़ के दूध  व्यवसाय वाले को 9 माह का समय देने की मांग की

गरीब मेहनती राजस्थानी प्रवासियों को हो रही तकलीफ के कारण लिखा पत्र में

गौरी बागोरा 

उदयपुर. महाराष्ट्र में पिछले कुछ महीनों से मिलावट करने वालों के खिलाफ नवनियुक्त एफसीए प्रमुख कमिश्नर तुकाराम मुंडे द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिसमे मिलावटी खाद्य प्रदार्थ और मिलावटी जहरीला दूध, होटल में खाने नाश्ते के साथ मिठाई दुकानों, डेयरी प्लांटों, ठंडा आईसक्रीम, मिलावटी मसाले आदि प्रतिष्ठानों पर रेड गिराई (धाड़डाली) और उन्होंने खुले दुग्ध पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया.

जिस पर अधिकांश दुग्ध विक्रेता सप्लायर मेवाड़ क्षेत्र के होने ओर उनकी रोजी रोटी छीने जाने के भय से दुःखी सप्लायर का प्रतिनिधि मंडल उदयपुर पहुंचा और अपनी पूरी बात बताई जिसके बाद नाथद्वारा विधानसभा से विधायक महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमंे बताया कि मेवाड़ क्षेत्र के अधिकांश दुग्ध सप्लायर जो घर-घर दुग्ध पहुंचाने हैं, मेहनती और गरीब परिवार से आते हैं. महाराष्ट्र की सरकार ने अभी जो एफसीए के द्वारा जो नए नियम बनाए गये. उसके के तहत दुग्ध सप्लायर डेयरी दुकानदार को 9 माह का समय दिया जाए, जिससे ये नियमों के तहत उपकरण लाइसेंस लेने आदि का काम कर सकें. 

वहीं पूरे हिंदुस्तान में गाय और भैंस का दूध पशुपालक अपने घरों तबलों से इन सप्लायरों को दुध पहुंचाते हैं. एल्यूमिनियम के डब्बे में भरकर ओर उसके बाद सप्लायर घर-घर पहुंचाने का काम करने वाले विशेष रूप से राजस्थानी मेवाड़ क्षेत्र के दूध सप्लायर उनकी आजीविका उसी से चलती हैं. 

जब वो 50 लीटर, 80 लीटर, 100 लीटर, वो कैसे पैकिंग कर पाएंगे. उस पर भी सरकार को संज्ञान लेना चाहिए. गरीब जो 10 रुपए, 20 रुपए का दूध खरीदने वाले, उन्हें 1/2 और 1लीटर पैकिंग का दुध का भुगतान कैसे करेंगे, जब की उन्हें 10 रूपए की जरूरत है, तो आधा लीटर दुध के लिए पैसा कहां से देंगे. 

सरकार को ये सोच विचार करके नियम बनाना चाहिए. विश्वराज सिंह मेवाड़ द्वारा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को पत्र लिखने पर प्रवासी राजस्थानियों ने आभार जताया ओर कहा कि हमारे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज हैं. राजनेता भी हैं ओर अपनी प्रजा को बारवास अन्य प्रदेश में रोजी रोटी के लिए गए हैं, और उन्हें तकलीफ होगी तो मुझे भी तकलीफ होगी... में आपके साथ हुं. वहां तकलीफ आए तो उनके द्वारा सहयोग करने का प्रयास सराहनीय हैं ओर सच्चे राजा जो प्रजा के सुख दुःख में साथ दे खड़े रहे. हम सभी राजस्थान प्रवासीयों ने राजा साहब का हार्दिक आभार व्यक्त किया हैं. 

पालीवाल ब्राह्मण समाज मुंबई, महाराणा प्रताप एकता फाउंडेशन अध्यक्ष जगदीश शर्मा (राजपुरोहित), शंभु लाल बागोरा, लोकेश जोशी, पूर्णा शंकर पुरोहित, जगदीश जोशी, हरि ओम दवे, हीरा लाल जोशी, तुलसी राम जोशी, सुनील जोशी, राजेश पुरोहित, लक्ष्मी लाल व्यास ,राजू डांगी, दुर्गेश जोशी, मांगीलाल जोशी, बाबूलाल जोशी आदि के साथ सैंकडो मुंबई व मुंबई के उपनगर कल्याण डोंबिवली, पालघर, थाना, नवी मुंबई, दुग्ध सप्लायर डेयरी दुकानदार व्यापारी मेवाड़वासीयों का समूह शामिल था. 

आभार...ज्ञापित

पालीवाल ब्राह्मण समाज मेंवाड़, राजस्थान प्रवासीयों की ओर से हम सभी भाइयों द्वारा हमारे वरिष्ठ पत्रकार श्री कृपाशंकर जी दवे एवं उनकी सुपुत्री के सहयोग से तैयार किया गया, यह पत्र मेवाड़ के श्री विश्वराज सिंह जी को उदयपुर में व्यक्तिगत रूप से (हैंड-टू-हैंड) भेंट कर सौंपा गया. जिसकी सभी जनों ने सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.

महाराष्ट्र दूध वितरक संघ, मुंबई के बैनर तले ही भविष्य में बैठक या आंदोलन होगा 

महाराणा प्रताप मेवाड़ एकता फाउंडेशन के सभी भाइयों को जय सियाराम

कल हमारे संस्थापक सदस्य श्री बाबूलाल जी जोशी (चारभुजा डेयरी) द्वारा जारी संदेश के लिए हार्दिक धन्यवाद.

मुंबई में दूध व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सभी माननीय विधायकों को ज्ञापन देकर, हमारी आवाज़ सरकार तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है. भविष्य में यदि कोई बैठक या आंदोलन होगा, तो वह महाराष्ट्र दूध वितरक संघ, मुंबई के बैनर तले ही किया जाएगा.

यह संघ महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल तथा अन्य राज्यों से जुड़े दूध व्यवसायियों का साझा मंच है.  इसलिए यह आंदोलन किसी निजी संस्था, संगठन या मंडल के बैनर तले नहीं, बल्कि सभी दूध व्यवसायियों के साझा हित में महाराष्ट्र दूध वितरक संघ, मुंबई के माध्यम से ही संचालित होगा. हम सभी दूध व्यवसायी एकजुट रहें, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. श्री बाबूलाल जी जोशी का पुनः हार्दिक आभार...

निवेदक : महाराणा प्रताप मेवाड़ एकता फाउंडेशन एवं समस्त सदस्यगण

सूचना: पालीवाल वाणी  समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं. 

Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें