मेनारिया गौरव : श्री मनोज मेनारिया ने रैपर बॉय किडशोट का बनाया हुआ रिकार्ड अपने नाम किया
गवारडी । मेनारिया ब्राह्मण समाज के श्री मनोज पिता नवनीत मेनारिया (निवासी गवारडी) ने रैपर गुल्ली बॉय किडशोट के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए india book of records में अपना नाम दर्ज करवा कर रिकार्ड बनाया. ये रिकार्ड् पहले 1 मिनट में 335 शब्द गाकर गुल्ली बॉय ने बनाया था. जिसे chennal m thar music के owner श्री मनोज मेनारिया ने 1 मिनट में 371 शब्द गाकर तोड़ दिया. मेवाड़ की इस प्रतिभा का समर्थन करते हुण् सहयोग करे. जिससे आगे भी कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए, विश्व स्तर पर मेवाड़ के लाल का नाम रोशन होगा, वही मेनारिया समाज के लिए गौरवान्वित करने वाली बात होगी. श्री मनोज मेनारिया ने पालीवाल वाणी से चर्चा करते हुए बताया कि में आप सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हुं, आपके शीर्ष आशीवाद से ही आज इस मुकाम तक पहुंच पाया हुं. मुझे मिली सफलता आप सभी को समर्पित करता हुं और भविष्य में आप सभी से स्नेह की अप्रेक्षा रखता हुं. श्री मनोज मेनारिया ने आगे बताया कि मेरे माता-पिता, दादा-दादी, गुरूवरों के पूण्यों से रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता अर्जित कर पाया हुं. आप सभी का पुन : एक बार दिल से आभार...। पालीवाल वाणी समाचार पत्र एवं मेनारिया समाज की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की.
● पालीवाल वाणी ब्यूरों- राजेन्द्र कुमार पानेरी, चंद्रशेखर मेहता...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत