भारतपति हनुमानजी में भागवत संपन्न : देश में शांति सनातन धर्म से : पं. निरंजन शर्मा
चन्द्रशेखर मेहता
प्रतापगढ़. यहां भारत पति हनुमानजी मंदिर में कथा में पंडित निरंजन शर्मा ने कहा कि सिर्फ सनातन संस्कारों से ही परिवार में सुख शांति संपन्नता आ सकती है और देश में शांति का मूल सिर्फ सनातन धर्म ही है.
श्री खाटूश्याम मंदिर श्री राम मन्दिर निर्माण हेतु श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कथा का आयोजन आज संपन्न हुआ. गादोला वाले पं. निरंजन शर्मा (शास्त्री) के मुखारविन्द से कथा का आयोजन किया गया, जिन्होंने कथा में आई पूरी राशि श्री राम मन्दिर श्री श्याम मन्दिर निर्माण हेतु भेट की.

भागवत कथा में राजा परीक्षित-मोक्ष की कथा और श्री कृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा प्रसंग सुनाए. इस प्रसंग से कई भक्त बड़े उत्साहपूर्ण रूप से भाव-विभोर हो गए. यजमान ने पोथी पूजा की. हनुमान महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सोनी, समाजसेवी सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा आदि ने पं. निरंजन शर्मा को पगड़ी, शॉल, श्रीफल, ऊपरना, ओढा कर तस्वीर भेंट कर राधाकिशन पालीवाल, ओम प्रकाश ओझा ने सम्मानित किया. इस अवसर पर चन्द्रशेखर मेहता, ओमप्रकाश वेष्णन, दिलखुश पाटीदार, लोकेन्द्र सिंह परिहार, मुकेश भावसार, आलोक शर्मा, किरीट शर्मा, गोविंद पंचोली, यजमान चन्दन लाल, मदनलाल सोनी,
केसरी व्यायामशाला के आनंद स्वरूप आर्य, भंवर सिंह, यजमान प्रेम कुँवर, अमरसिंह, हरिशंकर वैरागी, विजय वैरागी, पुजारी गोपाल बाथरा आदि सभी को व्यासपीठ से ऊपरना ओठाकर स्वागत सम्मान किया गया, संचालन राजेश तोमर ने किया. गोवर्द्धन धनगर ने गादोला में आयोजित होने वाली कथा के लिए निमंत्रण दिया.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत