मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाज की समस्त श्रेणियों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के गणेश जी को दिया निमंत्रण
चन्द्रशेखर मेहता की कलम से...
प्रतापगढ़.
पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ (मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाज की समस्त श्रेणियों का संघ) द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु सर्व प्रथम निमंत्रण बोहरा गणेशजी को दिया गया.
उदयपुर मंडल के मीडिया प्रभारी श्री राजेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि दिनांक 9 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता हेतु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मनारायण जोशी एवं उदयपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. भंवर हीरावत के सानिध्य में श्री बोहरा गणेश जी को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर कार्यक्रम की सफलता की मंगलकामना की गई.
अखिल भारतीय मेनारिया समाज के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पालीवाल मेवाड़ महासभा के प्रतापगढ़ जिला संयोजक श्री चन्द्रशेखर मेहता ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि समाज की ये संस्था दो दशक से एसे आयोजन प्रति वर्ष करते हुए समाज की प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने में पूरा योगदान दे रहीं हैं.
उदयपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. भंवर हीरावत ने बताया कि मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाज की शिक्षा, कला, रक्षा, खेल, संस्कृति, अभिनय, उद्योग, समाजसेवा आदि क्षेत्रों से चयनित 300 से अधिक प्रतिभाओं के सम्मिलित होने के लिए मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाजजनों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया.
-
इस अवसर पर सर्वश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केशुलाल पालीवाल, उदयपुर मंडल संरक्षक डॉ. उमाशंकर शर्मा, उदयपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. भंवर हीरावत, महासचिव महेश जोशी, कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, रामनारायण नागदा, लज्जाशंकर नागदा, गणेशलाल नागदा, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका पुष्पा पालीवाल, मुन्नी बागोरा, दिव्या जोशी, हरिनारायण पालीवाल, प्रेमशंकर जोशी, अमर शंकर पालीवाल, गोपीलाल नागदा, राजेश पालीवाल, लोकेश नागदा, सुनील पालीवाल आदि उपस्थित रहे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत

