अखिल विश्व हिन्दू एकता मंच ने डबोक में किया शस्त्र-पूजन
डबोक। अखिल विश्व हिन्दू एकता मंच के तत्वावधान में काल भैरव मंदिर डबोक चौराहा पर वैदिक रीति से मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र-पुजन किया गया। अखिल विश्व हिन्दू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार पालीवाल ने काल भैरव के समक्ष महाकाली के आह्वान के साथ मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्रों की विधिवत पूजा की। इस अवसर पर काल भैरव का श्रृंगार किया गया। भैरव को लाल पाग एवं मां काली को चुनरी धारण करवायी गई। खीर-पूड़ी और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी आगंतुकों को भोजन प्रसादी कराई गई। भोजन व्यवस्था काल भैरव मंदिर के संरक्षक श्री लीलाधर पालीवाल की ओर से की गई। काल भैरव मंदिर मंडल के अध्यक्ष श्री कुणाल पालीवाल ने उपरना एवं माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सर्वश्री अखिल विश्व हिन्दू एकता मंच के प्रदेश महासचिव भारत सिंह राव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह झाला, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब सिंह कितावत, प्रदेश संगठन मंत्री लोकेश गोराणा, प्रदेश सचिव किशन सिंह झाला, प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख लक्ष्मण पालीवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल वैरागी, उदयपुर संभाग अध्यक्ष उमेश मेनारिया, उपाध्यक्ष अविनाश चौहान, संगठन मंत्री कपिल दाहिमा, जिला अध्यक्ष उदयपुर ओंकार सिंह देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश मेनारिया, जिला महामंत्री जगदीश पुरोहित, जिला मंत्री जोगेंद्र सिंह राव, बांसवाड़ा जिला अध्यक्ष होनी प्रताप सिंह राठौड़, जिला संयुक्त सचिव हेमेंद्र सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह देवड़ा जिला मंत्री उदयपुर, तहसील अध्यक्ष नाथद्वारा किशन लोहार, तहसील महासचिव नंदकिशोर लोहार और भाजपा गोवंश प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, सुशांत मेहता, जितेंद्र पालीवाल, नरेंद्र पालीवाल, सुरेन्द्र शर्मा समाजसेवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अखिल विश्व हिन्दू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान राजकुमार पालीवाल ने किया।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में संयुक्त चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध पर गया जी के महात्म्य के साथ गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का पांचवां दिन संपन्न
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष