उदयपुर

निर्मला मेनारिया को नहीं मिला एजुकेशन लोन...मेनारिया समाज आया आगे

Lalit Menaria
निर्मला मेनारिया को नहीं मिला एजुकेशन लोन...मेनारिया समाज आया आगे
निर्मला मेनारिया को नहीं मिला एजुकेशन लोन...मेनारिया समाज आया आगे

छोटी सादड़ी (राज.)। प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी महूडिया गांव के किसान श्री प्रेमचंद्र मेनारिया की लाड़ली बिटिया निर्मला मेनारिया ने पिछले साल रूस की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ साइंस एंड बिजनेस में एमबीबीएम के प्रथम वर्ष में प्रथम वर्ष में दिनांक 17.9.2016 को प्रवेश क्रमांक 223 से प्रवेश लिया। दिनांक 1.9.2017 तक प्रथम वर्ष पूर्ण कर लिया लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शायद अब आगे की पढ़ाई नहीं कर पाऊंगी। प्रवेश इस उम्मीद से लिया था कि एजुकेशन लोन से पुरी पढ़ाई कर विदेश में भारत का नाम रोशन करूगी। लेकिन इस वर्ष फरवरी में पहले साल की पढ़ाई पुरी कर भारत लौट आई। प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद किसान पिता श्री प्रेमचंद्र मेनारिया ने बहुत कोशिश करने के बाद भी निराशा हाथ लगी। ओर आर्थिक तंगी के चलते बिटिया निर्मला मेनारिया ने को द्वितीय वर्ष में विदेश की पढ़ाई जारी रखने ओर आर्थिक मदद के लिए मेनारिया समाज में पहल कर सहयोग की उम्मीदों की किरण मान बैठी। पिता श्री प्रेमचंद्र मेनारिया ने बिटिया को पढ़ाने के लिए जो भी जतन करना थे कर लिए लेकिन हर जगह निराशा की उम्मीद ही दिखाई दी। निर्मला मेनारिया ने पालीवाल वाणी के माध्यम से मेवाड़ से लेकर मालवा तक विशाल समूह में फैला मेनारिया ब्राह्मण समाज के समाजसेवियों एवं सहयोगिकर्ताओं से सहायता की अपील की। निर्मला मेनारिया ने कहा कि में पढ़ाई बीच में बंद नहीं करना चाहती हुं। मेरे पिता की माली हालात ठीक नहीं होने से द्वितीय वर्ष की फीस जमा कराने में असमर्थ हुं। में समाज को वचन देती हुं कि मेरे द्वारा ली गई राशि आपको मेरी पढ़ाई पूरी होने के बाद पुनः लौटा दुंगी। समाजहित में समय-समय पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करती रहुंगी। आप भी निर्मला मेनारिया के मोबाइल नंबर 0 952160599 पर संपर्क मदद कर सकते हैं।

कतिपय छात्रों के कारण पढ़ाई करने वालों का नुकसान

बैंक लोन देती है लेकिन कई कतिपय छात्राओं के कारण इमानदार पढ़ाई करने वालों को बैंक लोन देने से इसलिए मना कर देती है कि पहले वाले ने लोन नहीं चुकाया तो तुम्हारी क्या गायंटी। सरकार कितना भी दावा करें लेकिन एजुकेशन लोन के मामले में बैंक के अधिकारी वर्ग भी भेदभाव कर उनको लोन नहीं देने के बहाने बहुत परेशान कर देते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण मेनारिया ब्राह्मण समाज की होनहार बिटिया निर्मला मेनारिया जैसी कई बेटियों को भारी नुकसान उठाना पढ़ता है। सरकार का नारा कितना भी सुंदर हो पर बेटी बचाओं...बेटी पढ़ाओं का नारा व्यर्थ है। जब सरकार ही मदद नहीं करेगी तो बिटिया के पालनहार कहां से उनको उच्च शिक्षा ग्रहण करा पाएगे।

धीरज छुटा...लेकिन उम्मीदें नहीं छोड़ी

निर्मला मेनारिया में संघर्ष करने की गजब की शक्ति है। जब देखा कि पढ़ाई छुट रही है, आशा की किरणें दुर-दुर तक दिखाई नहीं दी तो उसने समाज के आगे एक मार्मिक अपील कर लाचर व्यवस्था में कड़ा पहर करते हुए मेनारिया ब्राह्मण समाज से अपील कर आगे की निरंतर पढ़ाई करने के लिए अपील लिख दी। अपील को मीडिया में आते ही निर्मला मेनारिया के लिए समाज के समाजसेवी ने हाथों हाथ मदद के लिए इतने हाथ उठे कि सरकारी तंत्र की नींव ही हिल गई। निर्मला मेनारिया ने जो पत्र लिखा था उसमें अपना दर्द बयां तो नहीं किया पर पढ़ाई पुरी करने के लिए जो भी मदद करेगा...उनको वापस रूपए लौटने का वचन भी दिया। जो काबिले तारीफ है। ऐसी बिटिया हर घर में हो पढ़ाई के लिए इतना जतन कर रही है।

जनप्रतिनिधियों से भी करी अपील

paliwalwani

निर्मला मेनारिया के पिता श्री प्रेमचंद्र मेनारिया ने बिटिया की पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता के लिए चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ओर मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता से बातचीत कर मदद का सहारा भी लेगे। श्री प्रेमचंद मेनारिया ने पालीवाल वाणी के माध्यम से विष्वास जताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम में एक असक्षम पिता की मदद में कोई न कोई जनप्रतिनिधि या समाजसेवी जरूर मदद करने आगे आएगा। ओर मेरी बेटी की इच्छा पुरी करेगा। हम सब परिवारजन मदद करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते है। में पुनः मीडिया ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हुं जिन्होंने मेरी बिटिया के प्रति हर संभव मदद दिलाने का भारोसा दिलाया।

आप भी मदद कर सकते हैं

श्री प्रेमचंद्र मेनारिया की लाड़ली बिटिया निर्मला मेनारिया के निरंतर पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए हर संभव जितनी भी मदद करना हो मदद कर सकता है। इसलिए आपको विधिवत संपूर्ण जानकारी आपको दी जा रही है।

बैंक का नाम:- स्टेट बैंक आॅफ इंडिया
पता:- छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़, राजस्थान
बैंक खाता क्रमांक:- 11546691697
ब्रांच कोड:- 5886
lfsc code :- 0005886

निर्मला मेनारिया के मोबाइल नंबर 0952160599 

पालीवाल वाणी ब्यूरो-ललित मेनारिया की कलम से
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
E-mail.paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News