📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं स्वष्टवादी व मनी माइंडेड, इन पर गुरु बृहस्पति की होती है विशेष कृपा

📅 20 January 2022, 08:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं स्वष्टवादी व मनी माइंडेड, इन पर गुरु बृहस्पति की होती है विशेष कृपा
इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं स्वष्टवादी व मनी माइंडेड, इन पर गुरु बृहस्पति की होती है विशेष कृपा

आपको बात दें कि जैसे ज्योतिष में ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। ऐसे ही अंक विज्ञान में अंकों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। कुछ अंक हमारे लिए लकी होते हैं, तो कुछ अंक अनलकी। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 बारे में।

बता दें कि जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। माना जाता है कि इस मूलांक में जन्मे जातक बेहद ही स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें किसी के आगे झुकना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता बेहद ही पसंद होती है। आइए जानते हैं मूलांक 3 वाले लोगों की जिंदगी कैसी होती हैं।

LIC pension plan : इस स्कीम में एकमुश्त पैसा लगाइए और जिंदगी भर पेंशन पाइए, जानिए फायदे

मूलांक 3 वालों को होती है स्वतंत्रता प्रिय:

जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, न्यूमरोलॉजी के अनुसार इनका स्वभाव महत्वाकांक्षी, वीर, स्वतंत्रता प्रिय, बुद्धिमान, किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना करने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी और मनी माइंडेड भी होते हैं। 

Post Office Scheme: मात्र 1500 रुपये का निवेश कीजिये रिटन्‌ मिलेंगे 35 लाख रुपये

इनकी मूलांक 3, 6, 9 से अच्छी बनती है: 

ये जातक अपने रिश्ते अच्छे से निभाते हैं। ये अपने भाई बहनों के लिए काफी कुछ करते हैं लेकिन इन्हें अपने भाई-बहनों से उतना सहयोग नहीं मिल पाता है। लेकिन इनके संबंध सभी से अच्छे रहते हैं। इनके मित्रों की संख्या खूब होती है। खासकर इनकी मूलांक 3, 6, 9 वालों से अधिक बनती है। इन्हें अपने दोस्तों से अक्सर धोखा मिलता है।

शेयर बाजार में लम्बी अवधि के निवेश मील के पत्थर साबित होते है, खुद के लिए नहीं अपने बच्चों के लिए करें निवेश

विवाह: अंक विज्ञान के अनुसार इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। हालांकि वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। ये जातक विलासी प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन अपने मान-सम्मान के प्रति विशेष ध्यान देते हैं। इन्हें अपनी बड़ी संतान से कष्ट मिलने के आसार रहते हैं।

करियर: मूलांक 3 वाले सेना, पुलिस, अधिकारी, सचिव, लेखक, टीचर, सेल्समेन और धार्मिक उपदेशक, कथा वाचक आदि बन सकते हैं। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं।

Government sceme : इस स्कीम में कीजिए निवेश दस हज़ार प्रति माह का मिलेगा रिटर्न

गुरु बृहस्पति की रहती है विशेष कृपा:

मूलांक 3 पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए 3 मूलांक के लिए भगवान बृहस्पति की उपासना करना अत्यंत शुभ माना गया है, साथ ही यदि ये लोग प्रत्येक बृहस्पतिवार गुड़ और चना गाय को खिलाएं, तो इनकी उन्नति में चार चांद लग सकते हैं। 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें