📅 Monday, 28 September 2026 | 07:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

धन की देवी माता लक्ष्मी : पैसा और प्यार दोनों देते हैं शुक्रवार के ये सरल उपाय

📅 11 December 2023, 01:08 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
धन की देवी माता लक्ष्मी : पैसा और प्यार दोनों देते हैं शुक्रवार के ये सरल उपाय
धन की देवी माता लक्ष्मी : पैसा और प्यार दोनों देते हैं शुक्रवार के ये सरल उपाय

2023 के अंतिम माह दिसंबर का पहला दिन यानि 1 दिसंबर को शुक्रवार

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन लक्ष्मीजी की विधि विधान से पूजा करने से सुख—वैभव-विलास प्राप्त होता है। शुक्र की कृपा के बिना जीवन में कोई भौतिक सुख प्राप्त नहीं किया जा सकता और शुक्र देव मां लक्ष्मी की पूजा से प्रसन्न होते हैं। यही कारण है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन करने से केवल धन—संपत्ति की प्राप्ति ही नहीं होती है बल्कि इससे दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में भी लाभ मिलता है। दरअसल शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और विवाह संबंधों के भी कारक हैं। शुक्रवार के दिन पूजा पाठ से उनकी प्रसन्नता से स्त्री सुख प्राप्त होता है।

यदि पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में राधा—किशन या प्रेमी जोड़े की तस्वीर लगाएं। शाम के समय पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए। रात को देशी घी का दीपक लगाएं। शुक्रवार सुबह गाय को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी कृपा बनाए रखेंगी।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए। पूजा में कमल का फूल अर्पित करें, बिल्व के पत्ते या कमलगटटा भी अर्पित करें। इसके बाद श्रीसूक्त का पाठ करें। लक्ष्मी मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना अर्पित करनी चाहिए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें