📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राज्य

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी मार गिराए

📅 05 January 2022, 10:45 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी मार गिराए
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी मार गिराए

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेज हो गया है और सुरक्षाबलों को पुलवामा में बड़ी सफलता मिली है. सेना के जवानों ने पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया है.

मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी

तड़के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें 3 आतंकी मारे गए और ये सभी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हैं. मारे गए आतंकियों में पाकिस्तानी नागरिक है. कश्मीर के आईजी विजय कुमारने बताया कि पुलवामा के चांदगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. इनमें से एक पाकिस्तान का नागरिक था.

खुफिया जानकारी के बाद सेना ने की कार्रवाई

सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि पुलवामा के चांदगाम इलाके में आतंकवादी छिपे हैं. इसके बाद आधी रात को ऑपरेशन शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने आतंकियों के संदिग्ध ठिकाने को घेर लिया और आतंकियों को बाहर आने को कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाब गोलीबारी की और आतंकियों को ढेर कर दिया.

सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में सेना का ऑपरेशन जारी है और जवान सर्च अभियान चला रहे हैं. कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों को आतंकियों के पास से दो M-4 कार्बाइन और AK सीरीज की एक राइफल बरामद की गई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें